Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

भारत ने नहीं की तालिबान से बातचीत : संबित पात्रा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Nov 2018

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने किसी रूप में तालिबान से बातचीत नहीं की। भाजपा ने कहा कि भारत को अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए समन्वय दल के हिस्से के रूप में आमंत्रित किया गया था। भाजपा का यह बयान आने से एक दिन पहले अब्दुल्ला ने गैर-आधिकारिक स्तर पर तालिबान के साथ बातचीत करने, लेकिन कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से बातचीत नहीं करने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां कहा, "तालिबान के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। भारत को अफगानिस्तान में शांति के उपायों के लिए समन्वय दल के हिस्से के रूप में महज आमंत्रित किया गया था।" इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अफगानिस्तान को लेकर मास्कों में होने वाली बहुपक्षीय बैठक में भारत गैर-आधिकारिक तौर पर शामिल होगा, जिसमें अफगान तालिबान भी मौजूद रहेगा। यह पहला मौका है, जब भारत अफगानिस्तान में शांति व स्थिरता के मसले पर अफगान तालिबान के साथ मंच साझा करेगा। अब्दुल्ला पिता-पुत्र पर हमला करते हुए भाजपा नेता ने कहा, "जहां तक इन लोगों (उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला) का सवाल है तो वे बार-बार स्वायत्ता की मांग करने का बहाना ढूंढ़ते रहते हैं। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। स्वायत्ता की मांग करने वाले देश को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।"

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD