Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित

 

निर्मला सीतारमण ने एम-777, के-9 हॉवित्जर राष्ट्र को समर्पित किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नासिक (महाराष्ट्र) , 09 Nov 2018

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सेना की क्षमता बढ़ाने के क्रम में वैश्विक स्तर पर प्रमाणित बेजोड़ मारक क्षमता वाले तीन हथियार शुक्रवार को राष्ट्र को समर्पित किए। इसके तीन दशक पहले देश को बोफोर्स हॉवित्जर तोपें मिली थीं। हाल में अधिग्रहित हथियारों में एम-777 ए-2 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर, के-9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड गन के अलावा छह गुना छह फील्ड आर्टिलरी ट्रैक्टर शामिल हैं। नासिक स्थित देवलाली फील्ड फायरिंग रेंज में इन्हें लांच किया गया। सेना कुल 145 एम-777 और 100 के-9 तोपें खरीदेगी, जिनकी आपूर्ति अगले दो सालों में होगी और इनकी लागत क्रमश: 5,000 करोड़ रुपये और 4,366 करोड़ रुपये होगी। 155 एमएम व 39 कैलिबर वाली अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोपें अमेरिका से खरीदी गई हैं और भारत में इनकी असेंबलिंग महिंद्रा डिफेंस की साझेदारी में बीएई सिस्टम्स द्वारा की जाएगी। 30 किलोमीटर मारक क्षमता वाली एम-777 तोप को हेलीकॉप्टर और सर्विस एयरक्राफ्ट से ले जाया जा सकता है। इस प्रकार विभिन्न इलाकों में तैनाती के लिए ये उपयुक्त हैं।

हॉवित्जर इस समय अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों की सेना में शामिल हैं। पहली बार 10 के-9 वज्र 155 एमएम 52 कैलिबर की तोपें दक्षिण कोरिया के हनव्हा टेकविन से आयात की गई हैं और इसे भारत में एल एंड टी द्वारा असेंबल किया गया है। बाकी 90 के-9 वज्र तोपें मुख्य रूप से भारत में बनाई जाएंगी, जिसके लिए दक्षिण कोरिया से कुछ प्रमुख कल-पुर्जे मंगाए जाएंगे। 40 तोपों की अगली खेप की आपूर्ति अगले साल नवंबर में होगी और बाकी 50 तोपों की आपूर्ति नवंबर 2020 में होगी। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "इन तोपों को शामिल किए जाने से पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना की आग्नेयास्त्र की क्षमता को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।"सेल्फ प्रोपेल्ड के-9 वज्र की मारक क्षमता 28-38 किलोमीटर है और यह विस्फोट मोड में 30 सेकेंड में तीन चक्र गोलाबारी कर सकती है। वहीं, इंटेंस मोड में तीन मिनट में 15 चक्र और सस्टेंड मोड में 60 मिनट में 60 चक्र गोलाबारी करने में समर्थ है। छह गुना छह फील्ड आर्टिलरी ट्रैक्टर अशोक लीलैंड द्वारा देसी तकनीक से तैयार किया गया है। यह तोप ले जाने वाले वाहन के तौर पर पुराने बेड़े की जगह लेगा। 

 

Tags: Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD