Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा फूड प्रोसैसिंग विभाग की पहली बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा गूगल की गलत सूचनाओं से बचाने के लिए 9 भारतीय भाषाओं में 'इस परिणाम के बारे में' सुविधा आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार 'सिटाडेल' के ट्रेलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा के मेमोरी लॉस पर फोकस यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से चार की मौत एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप गूगल ने ड्राइव ऑन वेब में परसिस्टेंट सर्च फिल्टर को रिलीज किया आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, दी बधाई कर्नाटक चुनाव: सीएम बसवराज बोम्मई ने वरुणा से सिद्धारमैया के खिलाफ विजयेंद्र को मैदान में उतारने के दिए संकेत बिहार से पकड़ा गया अवैध हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल बरामद : दिल्ली पुलिस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : रॉस टेलर ने फाइनल में भारत के तेज आक्रमण का समर्थन किया दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट' दिल्ली : शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 की मौत पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस पाइपलाइन के लिए समान टैरिफ को उल्लेखनीय सुधार बताया 'कर्म या कांड' : सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन के साथ लौटे प्रशांत नील की प्रभास-स्टारर 'सलार' की शूटिंग जेम्स बॉन्ड फिल्म के लोकेशन पर हुई 'गर्मी' का टीजर रिलीज, शख्स के सिविल सेवक बनने की कहानी मीडिया के लिए कम्युनिटी नोट्स पर काम कर रहा ट्विटर

 

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का आरबीआई के बाहर प्रदर्शन

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Nov 2018

नोटबंदी को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सामने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस संसद मार्ग थाने ले गई। यह जानकारी कांग्रेस की एक नेता ने ट्वीट के जरिए दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को उस समय चलन में रहे 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री के इसी फैसले के खिलाफ कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि विरोध-प्रदर्शन का मकसद मोदी के शासन काल में पिछले दो साल के दौरान राष्ट्र की जो दुर्वस्था रही है, उसे उजागर करना है। कांग्रेस ने कहा, "यह विरोध प्रदर्शन मोदी सरकार द्वारा किए गए विमुद्रीकरण की विफलता के खिलाफ है, क्योंकि इसका गंभीर दुष्परिणाम देश की आम जनता को झेलनी पड़ी है।" पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर उन्हें संसद मार्ग थाने ले गई। 

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने ट्वीट के जरिए बताया, "आरबीआई के सामने गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस को बढ़ते अपराध में इतनी सक्रियता से कार्रवाई करते कभी नहीं देखा, जितनी सक्रियता उन्होंने विमुद्रीकरण आपदा के खिलाफ प्रदर्शन करते समय हमलोगों को गिरफ्तार करने में दिखाई है।" देव के अलावा पुलिस ने जिन कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया, उनमें अशोक गहलोत, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केशव यादव, मनीष चत्रथ और नसीब सिंह शामिल थे। कांग्रेस ने दिल्ली के अलावा, गुवाहाटी, चंडीगढ़, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु के कोयंबटूर में भी नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले नोटबंदी की दूसरी बरसी पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के फैसले की तीखी आलोचना की। उन्होंने नोटबंदी को क्रूर षडयंत्र और आपराधिक वित्तीय घोटाला करार दिया। अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी नोटबंदी के फैसले की निंदा की। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी से अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ। 

 

Tags: Demonetisation , Congress , Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD