Wednesday, 07 June 2023

 

 

खास खबरें ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 134 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव बूथगढ़ में 82 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत प्लास्टिक कम करो, पर्यावरण बचाओ थीम के तहत पर्यावरण दिवस मनाया गया पंजाब सरकार द्वारा रेत/बजरी को सस्ते भाव पर यकीनी बनाने के लिए 34 माइनिंग कलस्टर जल्द किये जाएंगे लोगों को समर्पित कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हलका खरड़ के गाँवों को विकास कामों के लिए 83 लाख रुपए की ग्रांटें की जारी नई खेल नीति पंजाब में खेल संस्कृति के पुनरूद्धार को बढ़ावा देगी : मीत हेयर परिवहन मंत्री द्वारा मिनी और बड़े प्राईवेट बस ऑपरेटरों के साथ मीटिंग, टाईम-टेबल की कमियां जल्द दूर करने का भरोसा योगी आयुर्वेद द्वारा रक्तदान कैम्प आयुर्वेद कैंप व लंगर आयोजित मोटे अनाज को बढ़ावा देने में योगदान दें कृषि विश्वविद्यालय: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय इंडियन स्पाइडर मैन (माइल मोरालेस) उर्फ कौस्तुव घोष ने 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी डब वर्जन से सब को किया चकित मीलट अभियान को आगे बढ़ाने में कृषि विवि का योगदान महत्वपूर्णः शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब राज्य ज़िला दफ़्तर कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी प्रदूषण समस्या के समाधान का हिस्सा बनें: डा.आशा पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

खेल मंत्री गुरमीत सिंह सोढी द्वारा हॉकी विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम को शुभकामनाएं

कप्तान मनप्रीत सिंह सहित 9 खिलाड़ी पंजाब के चुने जाना राज्य के लिए गर्व की बात : गुरमीत सिंह सोढी

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Nov 2018

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने इसी महीने खेले जाने वाले हॉकी विश्व कप के लिए आज घोषित की गई भारतीय हॉकी टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। भारत की 18 सदस्यीय टीम की आज घोषणा की गई है जिसका कप्तान मनप्रीत सिंह को चुना गया है। 14वां विश्व कप 28 नवंबर से 16 दिसंबर 2018 तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में खेला जा रहा है जिसमें 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारतीय टीम पूल ‘सी’ में है। आज यहाँ जारी प्रैस बयान में राणा सोढी ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित 9 खिलाड़ी पंजाब के हैं। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा अकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह, वरुण कुमार, हरमनप्रीत सिंह और कृष्ण बहादुर पाठक पंजाब के खिलाड़ी हैं। खेल मंत्री ने समूची टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि टीम बेहतर प्रदर्शन से देश का नाम रौशन करेगी। उन्होंने टीम के अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि हॉकी में भारत ने पिछले समय में बढिय़ा प्रदर्शन किया है और विश्व कप में अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मेज़बान टीम के पास सुनहरी मौका है।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD