Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

बैडमिंटन : विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारत का विजयी आगाज

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मार्कहाम (कनाडा) , 06 Nov 2018

भारत के जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने यहां जारी विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में अच्छी शुरुआत करते हुए टीम स्पर्धा के दोनो मुकाबले जीत लिए। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका और दूसरे मुकाबले में केन्या को मात दी। भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों ने अपने किसी भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया। केन्या और श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को 5-0 से ही जीत हासिल हुई है। ग्रुप-ई में सोमवार देर रात अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 5-0 से हराया। इसमें पुरुष युगल वर्ग में कृष्णा प्रसाद गार्गा और ध्रुव कपिला ने श्रीलंका के चिराथ और गाविन दुलसिथ की जोड़ी को 21-11, 21-10 से मात दी। महिला एकल वर्ग में मालविका बानसोड को जीत के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अंत में उन्होंने फतह हासिल की। मालविका ने श्रीलंका की डिलमी डियास को 14-21, 21-11, 21-6 से मात दी। भारत के अनुभवी खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने केवल 17 मिनटों के भीतर ही अपने प्रतिद्वंद्वी दुमिंडु को 21-9, 21-8 से मात देकर जीत हासिल की। इसके बाद, महिला युगल में तनिषा क्रास्टो और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने 21-9, 21-12 गेमों से अपनी प्रतिद्वंद्वी हसीनी नुसाका और अनुरागी मासाकोराला को मात दी। 

सृष्टि जुपुडी और श्रीकृष्णा साई कुमार की जोड़ी ने जानानुवानी अमांडा और चिराथ की श्रीलंकाई जोड़ी को मिश्रित युगल वर्ग में 21-8, 21-13 से हरा दिया। केन्या के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी भारतीय टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की। पुर्वा बारवे ने टीम का खाता खोला। उन्होंने क्रिशा गिया को 13 मिनटों में 21-3, 21-2 से हराकर टीम को 1-0 की बढ़त दी। इसके बाद, प्रियांशु राजावत ने 16 मिनट के भीतर पुरुष एकल वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी मीर सोलंकी को 21-7, 21-8 से मात दी। महिला युगल वर्ग में इसके बाद, सतिथि बंदी और तनुश्री रमेश ने केन्या की क्रिशा गिया और शाना पटेल की जोड़ी को 16 मिनटों में ही 21-6, 21-3 से मात देकर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। मंजीत सिंह और डिंगकु सिंह की जोड़ी ने 15 मिनट के भीतर पुरुष युगल वर्ग में खेले गए अपने मैच में जीत हासिल की। उन्होंने केन्या के उर्जन ओमित और उज्जवल ओमित की जोड़ी को 21-2, 21-6 से हराया। अश्विनी भट्ट और साईप्रतीक कृष्णप्रसाद ने मिश्रित युगल वर्ग में 14 मिनटों के भीतर शाना पटेल और मीर सोलंकी की केन्याई जोड़ी को 21-3, 21-5 से हराया। इस जीत को हासिल कर भारतीय टीम ग्रुप-ई में चार अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। उसका अगला मुकाबला मंगलवार देर रात को अब फरो आईलैंड से होगा।

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD