Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

चिंतपूर्णी धाम के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की जाएगी : जय राम ठाकुर

अम्ब में इण्डोर स्टेडियम तथा मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्ब (चिंतपूर्णी) , 05 Nov 2018

प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी धाम के विकास तथा पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र ही 50 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की जाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज अम्ब में आज एक विशाल जनसभा को सम्बोधित हुए यह कहा।जय राम ठाकुर ने कहा कि चिंतपूर्णी मन्दिर एक विश्व प्रसिद्ध मन्दिर है जहां वर्षभर लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत आगन्तुकों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक स्थान पर आने वाले पर्यटकों और भक्तों की सुविधा के लिए एक हेलीपैड भी बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार विधानसभा चुनावों में 48 प्रतिशत वोट प्राप्त करके सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार लोगों की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 महीनों की अल्पावधि के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाएं आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि केन्द्रीय नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के लोगों के विकासात्क आकांक्षाओं के लिए सहानुभूति रखता है तथा केन्द्र से राज्य के लिए 9000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी केन्द्रीय परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा ताकि राज्य के लोग इन परियोजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 10 महीने के कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य की 56 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है ताकि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र व वर्ग का सन्तुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार बिना बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य राजनीतिक कारणों से प्रतिशोध की भावना से कार्य करने का नही है लेकिन किसी भी तरह के भ्रष्टाचार मे लिप्त व्यक्ति को नही बक्शा जाएगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इस वित्त वर्ष के बजट में 30 नई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए गृहिणी सुविधा योजना तथा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना का उद्देश्य महिलाओं व युवाओं का सशक्तिकरण तथा जन मंच कार्य का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का निवारण उनके घरद्वार के निकट सुनिश्चित बनाया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य में गुड़िया हेल्पलाइन शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं से हिमाचल प्रदेश देश के सबसे विकसित राज्य के रूप में उभरेगा।इससे पहले मुख्यमंत्री ने 16.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भरवाईं-चिन्तपूर्णी, पक्का-टयाला सड़क की आधारशिला रखी। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के 13000 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने किन्नू-गुरेट सड़क व 3.47 करोड़ रुपये की लागत से गौर खड्ड बनने वाले पुल, 6.87 करोड़ रुपये की लागत से कलरूही खड्ड पर बनने वाले पुल तथा कलरूही-मथेड़-लोहारा सम्पर्क सड़की की आधारशिला रखीं।इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने 3.35 करोड़ रुपये की लागत से कुथरा-खेरला में ग्राम पंचायत नेहरी-नोरंगा के लिए उठाउ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी।मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल अम्ब को 30 बिस्तरों से 100 बिस्तरों की क्षमता के अस्पताल बनाने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सुहानी और शीतला को 10 बिस्तर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अम्ब में आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने के मामले को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से उठाएगी। उन्होंने कहा कि अम्ब में मिनी सचिवालय तथा इण्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अम्ब विधानसभा क्षेत्र के लिए मेगा फूड पार्क के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के लिए 15 टियूब वैल व 25 हैण्डपम्प स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की दो सड़कों के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अम्ब स्थित विश्राम गृह का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अम्ब में ट्रॉमा सेन्टर की स्थापना के मामले को केन्द्र सरकार के साथ उठाया जाएगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृति व राजनीतिक संगठनों और गैर सरकारी संगठनों ने सम्मानित किया।चिन्तपूर्णी मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा जिला उपायुक्त राकेश प्रजापति ने ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। विभिन्न व्यक्तियों, संगठनों और गैर सरकारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को चेक भेंट किया।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मॉं चिन्तपूर्णी मन्दिर का दौरा किया तथा पूजा अर्चना की।राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के साढे़ चार वर्ष के शासनकाल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत केन्द्र सरकार की विकासात्मक नीतियों के कारण दुनिया में एक विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य में भी सरकार लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रही है, जिससे कि राज्य देश के अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श राज्य बन सके।सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए उदार आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 25 नए राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए फोरलेन परियोजनाओं की भी स्वीकृति प्रदान की गई है तथा इन सभी परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले के सलोह में 300 करोड़ रुपये की लागत से आईआईआईटी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्वीकृत किया गया है, जिसका बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनके प्रयासों का ही परिणाम था कि धर्मशाला में एक विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है, जिसे दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में जाना जाता है।हिमुडा के उपाध्यक्ष परवीन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अम्ब अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर खोलने का आग्रह किया।चिन्तपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए 155 करोड़ रुपये का आवंटन विकासात्मक कार्य के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान यह क्षेत्र उपेक्षित था। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने अम्ब को नगर परिषद का दर्जा प्रदान करने का भी आग्रह किया।राज्य औद्योगिक कॉरप्रोशन के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, एएमपीसी के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर बगगा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेन्द्र धर्माणी, उपायुक्त ऊना राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Anurag Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD