Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी द्वारा श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा का किया आयोजन अमृतसर में बसे हिमाचलियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 21 हजार रुपए का अंशदान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण लिए प्रतिबद्ध : डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आदर्श वित्तीय प्रबंधन में नवीन प्रौद्योगिकी का समावेश आवश्यक : डॉ. अभिषेक जैन चितकारा यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नए बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से बढ़ेगी विकास की रफ्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चना स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक : सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा जिन सोक्ड बॉय - मानसिक स्वास्थ्य पर संदीप मैथ्यू द्वारा लिखित और लीडस्टार्ट द्वारा प्रकाशित एक मार्मिक और प्रासंगिक किताब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभाजन संग्रहालय का अवलोकन किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी., सी.ई.टी.पी. साईटों का किया दौरा हरपाल सिंह चीमा ने एस.आई.पी.यू. और एक्साईज एनफोर्समैंट यूनिटों के लिए 24 वाहनों को दी हरी झंडी डॉ. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सम्बन्धित वर्ग के लोगों को समय पर पहुँचाना सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कश्मीर सिंह मल्ली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला आम आदमी पार्टी की भाजपा को चुनौती - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बहस करें जाखड़ बालकृष्ण रोड निवासियों को सीवेज की समस्या से मिलेगी राहत : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के विद्यार्थियों ने चीन में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान 655 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब

 

दिल्ली में 'प्रदूषण आपातकाल' पर मोदी चुप : अभिषेक मनु सिंघवी

अभिषेक मनु सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2018

कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में खतरनाक हद तक बढ़ते प्रदूषण पर चुप्पी साध रखी है। कांग्रेस ने कहा कि शहर 'प्रदूषण आपातकाल' का सामना कर रहा है और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इस मुद्दे पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यहां एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने का खेल खेला जा रहा है जिसमें दिल्ली की जनता पिस रही है। मोदी पर निशाना साधते हुए सिंघवी ने कहा कि वह 'स्वच्छ भारत' की बात करते रहते हैं और उधर दिल्ली तथा अन्य कई शहरों की वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। सिंघवी ने कहा, "स्वच्छ भारत' के बारे में बात करने से क्या फायदा जब सबसे बड़ी बात प्रदूषण से निपटना होना चाहिए। प्रधानमंत्री कैसे चुप्पी साधे रह सकते हैं?" उन्होंने कहा, "जहां तक प्रदूषण का सवाल है, तो इसमें आपातकाल जैसी स्थिति है। दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है।" सिंघवी ने कहा कि जब शीला दीक्षित मुख्यमंत्री थीं, तब दिल्ली को 'विश्व की सबसे हरियाली वाली राजधानी' में रखा गया था। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में सोमवार को पहली बार स्मॉग देखा गया। इसमें वायु प्रदूषक तय सीमा से कहीं अधिक थे। वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक या इमरजेंसी की श्रेणी में पहुंच गई।

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD