Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भरपूर फसलों के लिए आग लगाने का रुझान बंद किया जाए: कृषि विज्ञान केंद्र की कि किसानों को अपील

पराली न फूँकने के लिए किसानों को जागरूक कर रहा है कृषि विज्ञान केंद्र

Listen to this article

5 Dariya News

मानसा , 02 Nov 2018

अगली फ़सल बीजने से पहले पिछली फ़सल के अवशेष को न फूँकने के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (के.वी.के) इन दिनों आखिऱी प्रयास कर रहा है।किसानों को पराली फूँकने के नुक्सानों बारे जागरूक करने के लिए के.वी.के., मानसा ने छोटे और हाशीए पर धकेले किसानों पर ध्यान केन्द्रित करने का फ़ैसला किया है। इसके अंतर्गत किसानों को पराली फूँकने के नुक्सानों बारे जागरूक करने के लिए कैंप लगाने पर अगली फ़सल की सीधी बिजवाई बारे प्रदर्शनी के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।के.वी.के. -खोखर खुर्द के सहायक डायरैक्टर डा. गुरजिन्दरपाल सिंह सोढी ने कहा कि किसानों को हैपी सिडर के प्रयोग से खेती के कुदरती तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली न फूँकने की सलाह दी गई है क्योंकि इसका भूमि और फ़सल पर बुरा प्रभाव पड़ता है।स. सोढी ने कहा कि पराली फूँकने की समस्या के ख़ात्मे के लिए मशीनों के प्रयोग बारे किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने चार गाँवों के किसानों के प्रयोग के लिए हैपी सिडर भेजे हैं। केंद्र माहिर किसानों को 500 एकड़ ज़मीन में किसानों को सीधी बिजवाई बारे शिक्षित करेगा। उन्होंने कहा कि इस मंतव्य के लिए मानसा जिले के दो गाँवों माखा और बुर्ज ढिल्लवां को अपनाया गया है।

सहायक डायरैक्टर ने बताया कि इन तकनीकों के प्रयोग सम्बन्धी कृषि विज्ञान केंद्र को किसानों से भारी समर्थन मिला है और पास के गाँवों से भी बड़ी संख्या में किसान इन तकनीकों के बारे जानकारी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि के.वी.के. ने पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (पीएयू), लुधियाना की सीधी निगरानी में यह प्रोजैक्ट शुरू किया है।श्री सोढी ने कहा कि इन गाँवों में प्रदर्शनी शुरू करने से पहले सैमीनार करवा कर गाँव वासियों के साथ सीधा संवाद भी शुरू किया गया है जिससे वह नाड़ और पराली फूँकने के बुरे नतीजों से अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को बताया जा रहा है कि पराली फूँकने से उन पर कीटनाशकों के रूप में फ़ाल्तू वित्तीय बोझ पड़ता है क्योंकि आग से मित्र कीड़े और भूमि के उपजाऊ तत्व ख़त्म हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि मानसा के गाँवों से बड़ी संख्या में लोग पराली न फूँकने के खि़लाफ़ शपथ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस समस्या के ख़ात्मे के लिए किसानों को हैपी सिडर मशीनों का प्रयोग सांझे तौर पर भी करने के लिए कहा गया है।

 

Tags: Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD