Thursday, 01 June 2023

 

 

खास खबरें विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े रंगदारी रैकेट का भंडाफोड़ किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की

 

एम.जे. अकबर का यौन उत्पीड़न से इंकार, कहा रिलेशनशिप 'सहमति' से बने

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Nov 2018

कई महिला पत्रकारों की ओर से यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर अब अमेरिका स्थित एक पत्रकार ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। जबकि अकबर ने कहा है कि उन्होंने 'सहमति से रिश्ता' बनाया था। यहां तक कि अकबर की पत्नी ने भी गोगोई पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। अमेरिका में नेशनल पब्लिक रेडियो की मुख्य बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने वाशिंगटन पोस्ट में एक आलेख लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे अकबर ने एशियन एज के संपादक रहते हुए उनके साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटनाओं को अंजाम दिया। यह आलेख उनके नाम से शुक्रवार को प्रकाशित हुआ है। अपने आलेख में पहले उन्होंने दिल्ली और मुंबई में हुई दो घटनाओं का उल्लेख किया है, जहां अकबर ने उनका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उन्होंने जयपुर के एक होटल में अकबर द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना का जिक्र किया है। गोगोई अब अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने कहा, "उनके होटल के कमरे में मैं उनसे लड़ी-झगड़ी, लेकिन वह शारीरिक रूप से मुझसे ज्यादा ताकतवर थे। उन्होंने जबरन मेरा कपड़ा उतारा और मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय मैंने शर्मिदगी महसूस की।"

उन्होंने कहा, "जयपुर की घटना के बाद उनकी मुझ पर पकड़ और मजबूत होती चली गई।" अपने 1800 शब्दों के आलेख में पल्लवी गोगोई ने भारत में सत्तारूढ़ भाजपा पर अकबर को अपना सदस्य बनाए रखने के लिए कोसा है। बाद में, पल्लवी गोगोई को लंदन भेज दिया गया। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि अब मेरा उत्पीड़न रुक जाएगा, क्योंकि मैं दिल्ली के दफ्तर से बहुत दूर थी। जबकि सच्चाई यह थी कि उन्होंने मुझे दूर इसलिए भेजा था, ताकि मैं अपनी रक्षा न कर पाऊं और वह जब भी लंदन आएं, मुझे अपना शिकार बना सकें।" पल्लवी ने कहा कि उन्होंने कभी भी अकबर का मुद्दा नहीं उठाया, क्योंकि उन्हें लगता था कि अकबर कानून से परे हैं और न्याय उनपर लागू नहीं होता। उन्होंने कहा, "लेकिन मैं इसे लिख रही हूं, क्योंकि मैं जानती हूं कि अकबर जैसे शक्तिशाली शख्स द्वारा पीड़ित होने पर कैसा महसूस होता है। मैं इसे ऐसी कई महिलाओं का समर्थन करने के लिए लिख रही हूं, जो सच्चाई को कहने के लिए सामने आई हैं।" अकबर और उनकी पत्नी मल्लिका दोनों ने गोगोई के आरोपों का खंडन किया है। अकबर ने दावा किया कि उन लोगों ने 'सहमति से संबंध' बनाए थे। उन्होंने कहा, "मैंने इस आलेख को पढ़ा और इस समय यह जरूरी हो गया है कि कुछ तथ्यों को प्रकाश में लाया जाए। 1994 के आस-पास पल्लवी गोगोई और मैं सहमति से रिश्ते में आ गए और यह रिश्ता कई महीनों तक चला था।" उन्होंने कहा, "इस रिश्ते के बारे में लोगों ने बातचीत शुरू कर दी और बाद में मेरे घर में इस वजह से कलह भी शुरू हो गया था। 

सहमति से बना रिश्ता समाप्त हो गया, पर शायद अच्छे तरीके से नहीं।" उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने मेरे साथ काम किया और जो हम दोनों को जानते हैं, उन्होंने कहा कि वे गवाही देने को तैयार हैं। किसी भी समय यह नहीं लगा कि पल्लवी गोगोई दबाव में काम कर रही हैं।" अकबर के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अबतक चुप उनकी पत्नी मल्लिका ने इस मामले में अपने पति का बचाव किया है। उन्होंने कहा, "20 वर्षो से ज्यादा समय पहले, गोगोई की वजह से हमारे घर में उथल-पुथल मच गई थी। मुझे उसके और मेरे पति के देर रात तक फोन पर बातचीत करने के बारे में पता चला और वे मेरी सामने में एक-दूसरे के प्रति चाहत दिखाते थे।" उन्होंने कहा, "मेरे घर पर एशियन एज की पार्टी में युवा पत्रकारों की भीड़ होती थी। मैं बड़े ही दर्द के साथ दोनों को करीब से डांस करते देखती थी। मैंने उस समय अपने पति का विरोध किया और उन्होंने हमारे परिवार को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया।" उन्होंने कहा, "गोगोई हमारे साथ हमारे घर में खुशी से ड्रिंक करती थी और खाना खाती थी और कभी भी मैंने यौन उत्पीड़न की शिकार महिला के भयभीत चेहरे जैसा उनमें कुछ नहीं देखा..मैं पल्लवी के झूठ बोलने का कारण नहीं जानती, लेकिन यह एक झूठ है।" इसबीच, एडिटर्स गिल्ड ने कहा है कि अकबर को एक पत्र लिखा जा रहा है और उनकी सदस्यता के बारे में फैसला करने से पहले उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार किया जाएगा।

 

Tags: #MeToo , MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD