Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

राहुल गांधी कंफ्यूज्ड, कांग्रेस डिफ्यूज्ड : संबित पात्रा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Nov 2018

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी 'असमंजस में (कंफ्यूज्ड)' है और उनके अधीन कांग्रेस 'नाकाम (डिफ्यूज्ड)' है। भाजपा ने यह टिप्पणी उन रिपोर्टो के बीच की है, जिसमें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "राहुल एक असमंजस की स्थिति वाले अध्यक्ष हैं और ऐसे अध्यक्ष के अधीन, कांग्रेस नाकाम है। कांग्रेस के अंदर जिस तरह की लड़ाइयां चल रही हैं..पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुले तौर पर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है और यह राहुल गांधी के समक्ष भी हुआ है।"

उन्होंने कहा कि दिग्विजय ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा कि पार्टी में उनकी कोई नहीं सुन रहा है। यह दिखाता है कांग्रेस पांच राज्यों में चुनाव हार चुकी है और ये स्थिति यह भी दिखाती है कि 2019 में कांग्रेस और राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ेगा। पात्रा ने कहा, "देश के लोग असमंजस की स्थिति में नहीं हैं। वे एक मजबूत सरकार चाहते हैं न कि कमजोर सरकार।" पात्रा ने कांग्रेस पर उन रिपोर्टों के बाद निशाना साधा है कि जिसमें बताया गया है कि बुधवार शाम मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन के मद्देनजर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सिंह और सिंधिया के बीच तीखी बहस हुई।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD