Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा पुर्तगाल में पानी के संरक्षण और नदियों की सफ़ाई जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श

पुर्तगाल के जल स्रोत बारे सैके्रटरी ऑफ स्टेट के साथ मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लिस्बन (पुर्तगाल) , 01 Nov 2018

पंजाब के राजस्व, जल स्रोत और खनन मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा पुर्तगाल सरकार के जल स्रोतों संबंधी सैके्रटरी ऑफ स्टेट डा. कार्लोस मार्टिन्ज़ के साथ मुलाकात के दौरान जल प्रबंधन, नदियों की सफ़ाई और जल संरक्षण सम्बन्धी विस्तृत विचार -विमर्श किया गया।श्री सरकारिया पुर्तगाल में भारत की अम्बैसी द्वारा दिए गए आमंत्रण पर दो दिनों के पुर्तगाल दौरे पर हैं।इस दौरान डा. मार्टिन्ज़ ने पुर्तगाल सरकार की तरफ से कुदरती जल स्रोत टैगस की सफलतापूर्वक की गई सफ़ाई बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टैगस कुदरती जल स्रोत पश्चिमी यूरोप का सबसे बड़ा जल स्रोत है जिसके किनारे पर 19 नगर कौंसिलें स्थित हैं और 28 लाख लोग बसते हैं। उन्होंने बताया कि एक समय पर टैगस पश्चिमी यूरोप का सबसे प्रदूषित नदी थी जिसको अब प्रदूषण मुक्त कर दिया गया है और इसके 35 किनारों पर बीच बनाए गए हैं जोकि इतने साफ़ -सुथरे और स्वच्छ पानी वाले हैं कि वहाँ लोग नहा भी सकते हैं।उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रदूषण के कारण इस पानी में जीव -जंतुओं का अस्तित्व संभव नहीं था परन्तु अब डॉलफिन मछलियां बड़ी संख्या में देखी जा सकतीं हैं जिससे यह सिद्ध होता है कि यह पानी कितना साफ़ और शुद्ध है। पानी को साफ़ करने की ज़रूरत अनुसार वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट योजनाबद्ध तरीके से स्थापित किये गए हैं। इसके अलावा साफ़ किये पानी के पुन: प्रयोग का प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने बताया कि विकास के रास्तो में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग इस तरीके से किया जा रहा है जिससे कि इसका पर्यावरण पर कम से कम बुरा प्रभाव पड़े।श्री सरकारिया ने पुर्तगाल सरकार द्वारा नदियों की सफलतापूर्वक की गई सफ़ाई के प्रति भरपूर रुचि दिखाई और डा. मार्टिन्ज़ को विनती की कि वह माहिरों की एक टीम को पंजाब भेजें जिससे इस तरह के प्रोजैक्ट की पंजाब में भी संभावनाएं तलाशी जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि भूजल के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए आधुनिक तकनीकें पंजाब के साथ साझी की जाएँ।इस अवसर पर श्री सरकारिया के साथ पुर्तगाल में भारत की राजदूत श्रीमती के. नन्दिनी सिंगला, पुर्तगाल में भारतीय अम्बैसी के फस्ट सैक्ट्री श्री अमराराम गुर्जर और पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री गुरकिरत कृपाल सिंह भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD