Monday, 20 March 2023

 

 

खास खबरें सोम प्रकाश ने आजादी का अमृत महोत्सव(एके ए म) और फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया अच्छी कंटेंट वाली फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं : रानी मुखर्जी सुप्रीम कोर्ट ने आरकैप की संपत्तियों के दूसरे दौर की नीलामी पर रोक लगाने से किया इनकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू की कार्लोस अल्कराज ने इंडियन वेल्स का खिताब जीता, वर्ल्ड नंबर 1 पर की वापसी जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स ने तीन एकदिवसीय मैचों के साथ विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू की अमन अरोड़ा द्वारा बेंगलुरु स्थित ‘‘सस्टेनएबल इम्पैक्ट्स’’ प्लांट का दौरा एलपीयू के वैज्ञानिकों ने सामाजिक रूप से उपयोगी एक और 'पेटेंट' प्राप्त किया पीएम नरेंद्र मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता मोरक्को के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में ब्रेमर, अल्बटरे ब्राजील टीम में शामिल 'वो तो अलबेला' में अपने किरदार सायुरी की तरह है हिबा नवाब डॉक्यूमेंट्री 'द वायल' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं : मनोज बाजपेयी दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पारी और 58 रनों से हराया, सीरीज 2-0 से जीती 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार को काफी एन्जॉय कर रही प्रणाली राठौड़ 'टूथ परी : वेन लव बाइट्स' में डेंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे शांतनु माहेश्वरी बुंडेसलिगा : बायर ने म्यूनिख को 2-1 से दी मात पंजाब के हालात के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार : हरसिमरत कौर शेख हसीना ने भारत को चिट्टागोंग, सिलहट बंदरगाहों का उपयोग करने की पेशकश की तेरह साल से मैंने अपना प्लान नहीं बदला है : मिचेल स्टार्क पीएम और ममता बनर्जी के बीच राहुल की छवि खराब करने का सौदा : अधीर रंजन चौधरी अंगद बेदी जल्द ही नानी के साथ साउथ फिल्म में करेंगे डेब्यू

 

प्रिया रमानी के आरोप मानहानिकारक : एम.जे.अकबर

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2018

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे.अकबर ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में अपना बयान दर्ज कराते हुए कहा कि पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मानहानिकारक हैं। अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समीर विशाल से अकबर ने कहा कि रमानी के आरोप झूठे और मानहानिकारक हैं और इस प्रक्रिया में उनकी साख धूमिल हुई है। अदालत ने अकबर द्वारा रमानी के खिलाफ दर्ज किए गए एक आपराधिक मानहानि के मामले में शिकायतकर्ता के तौर पर अकबर का बयान दर्ज किया। अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसकी शुरुआत रमानी से हुई थी। राज्यसभा सदस्य अकबर ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को नकार दिया और इन आरोपों को 'झूठा, मनगढं़त और निराधार' बताया। अकबर ने कहा कि यह साफ है कि उनके खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ी जा रही हैं और इन्हें एक एजेंडा के साथ प्रायोजित तरीके से फैलाया जा रहा है। इन आरोपों के बाद अकबर ने विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही।

 

Tags: #MeToo , MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD