Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन

 

यात्री सुरक्षा उड़ान गतिविधियों के केन्द्र में हो : एम. वेंकैया नायडू

आर्थिक विकास के लिए संपर्क महत्वपूर्ण दिल्ली हवाई-अड्डा राष्ट्र का गौरव दिल्ली हवाई-अड्डे की ‘इकॉनोमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट’ और ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Oct 2018

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि किसी भी यातायात सेवा के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च होनी चाहिए। उन्होंने उड्डयन उद्योग से कहा कि वह यात्रियों की सुविधा को हर गतिविधियों के केन्द्र में रखे। वे आज नई दिल्ली में दिल्ली हवाई-अड्डे पर जीएमआर ग्रुप के संचालन के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘इकॉनोमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट’ और ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन करने के उपरांत उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने दिल्ली हवाई-अड्डे पर विश्व मानकों को कायम रखने के लिए हवाई-अड्डे के अधिकारियों और जीएमआर के कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “दिल्ली हवाई-अड्डा राष्ट्र का गौरव है।” उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरकारों, नीति निर्माताओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को हवाई-अड्डों पर यात्रियों को हर तरह की अड़चनों से मुक्त महौल प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू हवाई संपर्क में सुधार करने और हवाई सेवा को सस्ता बनाने के संबंध में सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रयास उसी समय तेज हो पाएंगे, जब बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार होगा और वायु सेवाएं कारगर उपभोक्ता सेवाएं प्रदान करेंगी। इस तरह की ढांचागत सुविधा विकसित करने के लिए सार्वजनिक-निजी साझेदारी अत्यंत उपयुक्त तरीका है।  

उन्होंने कहा कि विभिन्न निकायों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए सस्ती कीमत पर बेहतर सेवाएं प्रदान करने के संबंध में भी यही सबसे अच्छा तरीका है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए संपर्क महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि उड्डयन उद्योग में विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। श्री नायडू ने कहा कि उड्डयन क्षेत्र के विकास से भारतीय अर्थव्यवस्था पर बहुस्तरीय प्रभाव पड़ता है, क्योंकि तब सत्कार तथा पर्यटन क्षेत्र भी सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘उड़ान’ योजना के कारगर कार्यान्वयन से क्षेत्रीय संपर्क विकसित होगा और क्षेत्रीय मार्गों पर सस्ती उड़ानें संभव होंगी। उन्होंने हवाई-अड्डे के अधिकारियों और पीपीपी संचालकों से आग्रह किया कि वे आम आदमी को सस्ती और सुगम्य सेवाएं प्रदान करें। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री जयंत सिन्हा, दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल, जीएमआर ग्रुप के अध्यक्ष श्री ग्रंधी मल्लिकार्जुन राव तथा उड्डयन और विमान सेवा उद्योग के कई सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD