Friday, 02 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांटों को लेकर पंजाब-हरियाणा की हुई मीटिंग प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

आईएनएस तरंगि‍नी पूरी दुनिया की समुद्री यात्रा करने के बाद स्‍वदेश वापस लौटा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 30 Oct 2018

भारतीय नौसेना का नौका प्रशिक्षण जहाज कोच्चि स्थित आईएनएस तरंगि‍नी पूरे विश्‍व की समुद्री यात्रा करने के बाद वापस लौट आया है। सात माह की लम्‍बी समुद्री यात्रा के बाद आज 30 अक्‍टूबर 2018 को जब यह जहाज कोच्चि स्थित नौसेना बेस पर पहुंचा, तो उसकी भव्‍य अगवानी की गई। रियर एडमिरल आर.जे. नाडकर्णी, वीएसएम, चीफ ऑफ स्‍टॉफ, दक्षिणी नौसेना कमान ने इस जहाज की अगवानी की। इस अवसर पर नौसना बेस की दक्षिणी जेटी पर नौसना कमान द्वारा स्‍वागत समारोह आयोजित किया गया। कैप्‍टन वरुण सिंह, एससी, वरिष्‍ठ अधिकारी, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन और अनेक वरिष्‍ठ अधिकारियों, चालक दल के परिवारों और अन्‍य प्रतिष्ठित मेहमानों ने भी इस समारोह में भाग लिया। ‘लोकायन 18’ नामक इस समुद्री यात्रा को कोच्चि से 10 अप्रैल, 2018 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। समु्द्री यात्रा के दौरान इस जहाज ने बड़े गर्व से ‘ध्‍वज को प्रदर्शित किया’ और इसके साथ ही 13 देशों के 15 बंदरगाहों पर भारत की विविध संस्‍कृति को भी प्रदर्शित किया। कोच्चि के लिए अपनी स्‍वदेश वापसी यात्रा आरंभ करने से पहले यह जहाज अरब सागर, लाल सागर, सुएज नहर, भूमध्य सागर, जिब्राल्टर की खाड़ी, उत्तरी अटलांटिक महासागर, बिस्के की खाड़ी, इंग्लिश चैनल और उत्तरी सागर होते हुए नॉर्वे तक गया। 

इस जहाज ने फ्रांस के बोर्डेक्‍स में आयोजित ‘थ्री फेस्टिवल टॉल शिप्‍स रेगट्टा' के समापन समारोह में भाग लिया। इसने ‘टॉल शिप्‍स रेसेज यूरोप 2018’ में भी भाग लिया जिसकी शुरुआत ब्रिटेन के संदरलैंड से हुई और फिर एस्‍बजर्ज, डेनमार्क और स्टैवेंजर, नॉर्वे से गुजरने के बाद नीदरलैंड के हरलिंगेन में इसका समापन हुआ। ऊंचे जहाजों की लम्‍बी दौड़ में सैकड़ों अन्‍य जहाजों के साथ इस जहाज ने भी भाग लिया। इनमें से 200 जहाज दरअसल आईएनएस तरंगि‍नी जितने ही ऊंचे थे। आईएनएस तरंगि‍नी तीन मस्‍तूल वाला जहाज है जो कुल मिलाकर 20 नौकाओं का वहन करता है। आईएनएस तरंगि‍नी भारतीय नौसना की प्रथम नौका प्रशिक्षण जहाज है और 11 नवंबर 1997 को इसका जलावतरण किया गया था। 21 वर्षों की अपनी गौरवशाली सेवा के दौरान आईएनएस तरंगि‍नी ने अब तक दुनिया भर के महासागरों में 2,20,000 समुद्री मील से भी अधिक की लम्‍बी दूरी तय की है। इस जहाज की कमान कमांडर राहुल मेहता संभाल रहे हैं।  

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD