Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

प्रदेश में पर्यटन विकास पर व्यय होंगे 1900 करोड़ : विपिन सिंह परमार

बीड़-बिलिंग में प्रदान की जायेंगी मूलभूत सुविधाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (मनोज रतन)

बैजनाथ , 28 Oct 2018

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विपिन सिंह परमार ने बिलिंग में इंडियन ओपन पैराग्लाडिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 20 देशों के लगभग 100 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 3 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय सेना के 7 व 12 महिला प्रतियोगी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में साहसिक, धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है और ऐसे स्थानों का चयन किया जा रहा है जो प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस क्षेत्र को रोजगारोन्मुखी बनाने की दृष्टि से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में पर्यटन संभवानाओं को विकसित करने के लिए 1900 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का बीड़-बिलिंग दुनिया की बेहतरीन पैराग्लाइडिंग साइटों में एक है और प्रदेश सरकार यहां हर संभव सुविधाएं सृजन करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार पर्यटन  क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करने के दृष्टिगत बहुयामी  योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोपवे और हैलीटेक्सी सुविधा आरंभ करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें आनंदपुर साहब से नैना देवी, धर्मशाला से मैकलोडगंज, मैकलोडगंज से त्रियुंड, पालमपुर में न्यूगल और मनाली में रोपवे निर्माण की संभावनाओं को तराशी जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली से रोहतांग के लिए हेली टैक्सी सुविधा आरंभ की है और सरकार  अन्य स्थानों मनाली, डलहौजी, चंडीगढ़ और शिमला इत्यादि को भी शामिल करने का प्रयास जारी है।उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के नाम पर धन का दुरुपयोग हुआ है और इन आयोजनों में नियती और नियत साफ नहीं होना इसकी वजह रही है। उन्होंने कहा उस समय पैसा कहां लगा यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इस कप के आयोजन के लिए यथासंभव बजट उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे और धन के अभाव में प्रतियोगिता किसी रूप में प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि खेलों के नाम पर धन का दुरुपयोग किसी को भी सहन नहीं होगा।

परमार ने लैंडिंग साईट में सुनीं मन की बात

इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने लैंडिंग साइट क्योर में पर्यटकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का सीधा प्रसारण सुना।कार्यक्रम में बैजनाथ के विधायक मुल्क राज प्रेमी, उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, एसडीएम बैजनाथ  विकास शुक्ला, स्वास्थ्य मंत्री की धर्मपत्नी शर्मिला परमार बैजनाथ के विधायक की धर्मपत्नी मीरा प्रेमी, मनोज रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे

 

Tags: Vipin Singh Parmar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD