Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

कांग्रेस ने भोपाल में बनाया 'भ्रष्टाचार का स्मारक' : संबित पात्रा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 27 Oct 2018

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता व मध्य प्रदेश चुनाव के मीडिया प्रभारी संबित पात्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एसोसिएट जनरल लिमिटेड (एजेएल) को भोपाल में आवंटित जमीन के व्यावसायिक उपयोग के लिए बनाई गई इमारतों को 'भ्रष्टाचार का स्मारक' बताया है। स्ांबित पात्रा ने शनिवार सुबह महाराणा प्रताप नगर की सड़क पर एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया और एजेएल को आवंटित की गई जमीन के सामने बनी इमारत के सामने खड़े होकर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर निशाना साधा। पात्रा ने आरोप लगाया कि एजेएल पर 90 करोड़ रुपये का कर्ज था और गांधी परिवार ने एक साजिश के तहत इस संपत्ति को 'यंग इंडिया' के नाम करा लिया। यंग इंडिया का मालिकाना हक सोनिया और राहुल के पास हैं। दोनों के इसमें 76 प्रतिशत शेयर है। उन्होंने आगे कहा कि एजेएल की देशभर में फैली लगभग 5,000 करोड़ की संपत्ति अब गांधी परिवार की हो चुकी है। उसी में से एक महाराणा प्रताप नगर की यह इमारत है। इसमें व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। यह भ्रष्टाचार का स्मारक है। पात्रा ने आरोप लगाया कि यह जमीन समाचार पत्र छापने के लिए आवंटित की गई थी, मगर अब यहां एक भी अखबार नजर नहीं आता।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD