Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

गूगल ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे 48 कर्मचारियों को निकाला

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 26 Oct 2018

गूगल ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे अपने 48 कर्मचारियों को निकाल दिया है। इनमें 13 लोग वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर थे। 'बीबीसी' के अनुसार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों के नाम लिखे एक पत्र में कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने अनुचित आचरण के कारण अपने कर्मचारियों के खिलाफ यह कठोर कदम उठाया है। पिचई ने यह पत्र 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के जवाब में लिखा, जिसमें कहा गया था कि एंड्रॉयड निर्माता एंडी रुबिन को उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बदले नौ करोड़ डॉलर का एक्जिट पैकेज देकर विदा किया गया था। एक अखबार में हालांकि रुबिन के प्रवक्ता सैम सिंगर ने इन आरोपों का खंडन किया। 

सैम ने कहा कि रुबिन ने प्लेग्राउंड नामक एक उद्यम शुरू करने के लिए 2014 में एप्पल को छोड़ने का फैसला किया था। पिचई ने अपने पत्र में कहा कि गूगल अपने कर्मचारियों को एक सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल प्रदान करने को लेकर बहुत गंभीर है। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम यौन उत्पीड़न या दुर्व्यवहार से जुड़ी शिकायतों पर गौर करते हैं और पूरी जांच कर कार्रवाई करते हैं। पिचई ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों में से किसी को भी एक्जिट पैकेज नहीं मिला था। रुबिन पर 2013 में एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद गूगल के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी पेज ने उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा था।

 

Tags: Google , #MeToo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD