Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

उम्र सिर्फ एक नंबर है : कुलदीप राघव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Oct 2018

हिंदुस्तान में शादी को लेकर लड़के और लड़की की उम्र पर जितनी हायतौबा मचती है, उतनी शायद ही आपको दुनिया के किसी कोने में देखने को मिले। माना यह जाता है कि पत्नी को हर हाल में उम्र में पति से छोटी होनी चाहिए, अन्यथा वह अच्छी पत्नी नहीं बन सकती। गांवों, छोटे शहरों के साथ-साथ महानगरों में भी ऐसी ही सोच रखने वालों ही संख्या ज्यादा दिख रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। ऐसे में नवोदित लेखक और पेशे से पत्रकार कुलदीप राघव की किताब 'आई लव यू' इसी जटिल मुद्दे को उठाती है। इस किताब की कहानी समाज की उस हकीकत को आईना दिखाती है, जहां बेटे की शादी के लिए उससे कमउम्र लड़की ढूंढी जाती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर किसी लड़के को अपनी उम्र से पांच साल बड़ी लड़की से प्यार हो जाए तो क्या होगा? अगर वह लड़की उम्र में पांच साल बड़ी होने के साथ तलाकशुदा भी है तो क्या होगा? इतना ही नहीं, अगर उसकी एक बेटी भी है तो हालात क्या होंगे? कुलदीप (26) कहते हैं, "यह किताब समाज की हकीकत को बयां करती है। हम बेशक चाहे प्रगतिशील बातें करें, लेकिन जब तक हम उसे व्यवहार में नहीं लेकर आएंगे, कुछ खास होने वाला नहीं। इस सोच को खत्म करने की जरूरत है।" 

वास्तविकता भी यही है कि हमारे समाज में शादी लायक लड़के के लिए लड़की के गुण से अधिक उसकी उम्र महत्व रखती है। इसी बात को समझाते हुए कुलदीप कहते हैं, "बेशक, मेरी किताब की कहानी भी इसी बारे में है। शुरुआत में लड़का अपने घर पर यह बताने से कतराता है कि उसे अपनी उम्र से पांच साल बड़ी लड़की से प्यार है और वह उससे शादी करना चाहता है। एक वक्त पर लड़के के माता-पिता बेटे की खुशियों को देखकर इस रिश्ते के लिए हामी भी भर देते हैं लेकिन जब उन्हें यह पता चलता है कि लड़की तलाकशुदा है और उसकी पहली शादी से एक पांच साल की बेटी है तो अचानक परिवार की इज्जत आड़े आ जाती है।"शिवकुमार गोयल पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित कुलदीप का कहना है कि बदलाव लाने के लिए सशक्त माध्यमों और शख्सियतों की जरूरत है। वह कहते हैं, "लेखनी और सिनेमा के जरिए इस सोच को बदला जा सकता है। इस विषय पर अगर कोई बड़ा लेखक कुछ लिखेगा, तो उसका असर अधिक व्यापक होगा। ठीक वैसे ही जैसे माहवारी और सैनेटरी पैड को लेकर 'फुल्लू' नाम की एक फिल्म बनी थी, लेकिन वह कोई असर नहीं छोड़ पाई, लेकिन जब इसी विषय पर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' रिलीज हुई, तो उसने गहरी छाप छोड़ी। वह कहते हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है..प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती और न ही कोई बंधन होता है।" कुलदीप को कोलकाता की संस्था 'द इंडियन आवाज' की ओर से 100 इन्सपायरिंग ऑथर्स की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। 

 

Tags: Book

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD