Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में

 

बिहार में भाजपा ने मुख्यमंत्री का अपहरण कर लिया है : गुलाम नबी आजाद

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 25 Oct 2018

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यहां गुरुवार को कहा कि उन्होंने आज तक बिहार को छोड़कर कहीं दूसरी जगह मुख्यमंत्री का अपहरण होते नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपहरण कर लिया है। पटना के गांधी मैदान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) द्वारा आयोजित 'भाजपा हराओ-देश बचाओ' रैली में पहुंचे गुलाम नबी आजाद ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी सरकार का गलत फैसला था। आजाद ने कहा, "नोटबंदी और जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) से देश में बेरोजगारों की संख्या में 35 लाख का इजाफा हो गया।" उन्होंने कहा कि इसी गांधी मैदान में बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व महागठबंधन की रैली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्होंने अब पाला बदल लिया है।

उन्होंने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की। आजाद ने कहा, "भाजपा विरोधी सभी दलों को एकसाथ आना चाहिए जिससे संविधान की रक्षा हो।" इससे पहले वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। यादव ने कहा, "नीतीश कुमार ने जनता से विश्वासघात किया भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई।" उन्होंने कहा कि केंद्र में अगर दोबारा मोदी की सरकार बनी, तो भारत से लोकतंत्र का खात्मा हो जाएगा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा, "आज अल्पसंख्यकों और दलितों पर लगातर हमले हो रहे हैं।" रैली में तकरीबन सभी विपक्षी दल के नेता पहुंचे लेकिन प्रमुख विपक्षी दल राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस रैली से अपनी दूरी बनाए रखी। 

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD