Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

फसलों के अवशेषों की संभाल में लगा विभाग, जीरोटिल के साथ होती है समय पर धन की बचत- डा. दलबीर सिंह छीना

जिले में 206 किसानों के काटे चलान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंमृतसर , 17 Oct 2018

फसलों के अवशेष-जिस में धान की पराली व गेंहू का नाड़ विशेष तौर पर शामिल हैं, को बिना जलाए खेत में मिला देने से खेत की पैदावार शक्ति बढ़ती है। यह जानकारी कृषि अधिकारी डा. दलबीर सिंह छीना ने देते हुए बताया कि कम्मबाईन के साथ काटे धान वाले खेतों में हैपीसीडर मशीन के साथ गेहूँ की सीधी बिजाई करने पर ही प्रति एकड़ किसान का 2000 से 2500 रुपए की बचत होती है, वहीं बिजाई 7-8 दिन पहले हो जाती है, जो कि गेहूँ पैदावार में 3 क्विंटल तक की बढ़ोतरी करती है। उन्होंने बताया कि इस के अतिरिक्त हैपी सीडर से की गई गेहूँ की बिजाई में पराली खाद का काम करती है, जिस से गेहूँ व अन्य फसल में रसायनिक खाद डालने की जरूरत कम होती है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से बड़े स्तर पर इस तरह की मशिनरी सबसिडी पर किसानों को दी जा रही है और जिन किसानों ने इस के लिए आवेदन दिए थे, उन को उक्त मशिनरी की सबसिडी बैंक के द्वारा दी जा रही है। 

स. छीना ने बताया कि भले ही अभी जिले में पहले लगाए धान 1509 और कुछ अन्य हाइब्रिड किस्मों की कटाई हुई है, जिस अधीन केवल करीब 19 प्रतिशत क्षेत्रफल था, लेकिन उम्मीद है कि इस बार किसानों से मिल रही स्वीकृति हमें 60 प्रतिशत से अधिक अवशेष को खेतों में मिलाने की सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि दूरदर्शी सोच रखने वाले किसानों ने इस को हंस कर स्वीकृत किया है।उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रत्येक वर्ष करीब 210 लाख टन धान की पैदावर होती है और इस पराळी से खाद बनाने की ज़रूरत है, न कि जलाने की। उन्होंने बताया कि जिले में उपग्रह से मिली जानकारी के अनुसार 359 स्थानों पर पराळी जलाने की खबरें मिलीं, जिन में से 284 स्थानों पर टीमें ने स्वयं पहुंच कर मौके पर  देखा और 206 किसानों को पराळी जलाने के कारण 5 लाख 60 हज़ार रुपए का जुर्माना किया, जिस में से 2,12500 रुपए मौके पर वसूल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब किसानों में जागरूकता आ रही है व सफल किसान पराली की संभाल करने लगे हैं उम्मीद है कि इस बार जिले में से अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

 

Tags: Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD