Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र कांग्रेस में शामिल

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Oct 2018

राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। सिह ने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और बाद में महासचिव अशोक गहलोत और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट और अन्य नेताओं की मौजूदगी में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी। बाड़मेर के शिव क्षेत्र से विधायक मानवेंद्र ने सितंबर में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) छोड़ने की घोषणा की थी। वह पार्टी में अपने पिता को दरकिनार किए जाने से दुखी थे। 2014 लोकसभा चुनाव में उनके पिता को टिकट नहीं दिया गया था, जिसके कुछ वर्ष बाद राजपूत नेता जसवंत सिंह कोमा में चले गए। सिंह के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को राजस्थान विधानसभा चुनाव में राजपूत वोटों को अपने पाले में करने की उम्मीद है। संवाददाता सम्मेलन में इस बात की भी घोषणा की गई कि महाराष्ट्र में भाजपा के पूर्व विधायक आशीष देशमुख भी पार्टी में शामिल हो गए हैं। देशमुख विदर्भ क्षेत्र के कटोला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। राफेल जेट करार मामले के सामने आने के बाद इस माह की शुरुआत में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।पूर्व लोकसभा सांसद सिंह ने मीडिया से कहा कि वह राजस्थान में वसुंधरा राजे नीत भाजपा सरकार द्वारा लगातार निशाना बनाए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि समस्या 2014 में शुरू हुई, जब भाजपा ने उनके पिता को लोकसभा चुनाव में टिकट देने से इंकार कर दिया।उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री राजे और भाजपा लगातार हमें निशाना बना रहे थे। कांग्रेस में शामिल होना निजी निर्णय नहीं है, बल्कि यह लोगों का निर्णय है, जो भाजपा को सबक सिखाना चाहते हैं।"इससे पहले सिंह ने सितंबर में राजस्थान में एक जनसभा में भाजपा छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने जनसभा में कहा था, 'कमल का फूल, बड़ी भूल'।गहलोत ने कहा, "एक व्यक्ति(जसवंत सिंह) जो देश का वित्तमंत्री, रक्षामंत्री और विदेश मंत्री रहा, जो प्रधानमंत्री के कद का था, उसे भाजपा ने एक साजिश के तहत व्यवस्थित तरीके से निशाना बनाया।"उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि भाजपा कैसे अपने पुराने नेताओं के साथ व्यवहार करती है। भाजपा में ऐसे कई लोग हैं, जिनको निशाना बनाया जा रहा है और वे कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं।"सोशल मीडिया पर मानवेंद्र के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करते हुए राहुल ने कहा कि इससे पार्टी की ताकत बढ़ेगी।राजस्थान में नए विधानसभा के लिए मतदान सात दिसंबर को होंगे और मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।देशमुख महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत देशमुख के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि वह राफेल सौदे में मोदी सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।देशमुख ने कहा, "राफेल करार स्पष्ट तौर पर आपराधिक कदाचार और प्रधानमंत्री पद के दुरुपयोग का मामला है।"

 

Tags: Ashok Gehlot , Sachin Pilot , Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD