Thursday, 28 September 2023

 

 

खास खबरें खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की जवाहर नवोदय विद्यालय 25 वीं युवा संसद का आयोजन प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर के लिए जागरूकता अभियान किया शुरू अस्थमेटिक मरिजों के लिए ऑक्सीजन सेचूरेट्र और मिनी वेन्टी लेटर कम बाय पाइप मशीन की निशुल्क सेवा शुरू अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचने और कवरेज करने पर मीडिया और लाखों लोगों के रैली में पहुंचने पर उनका किया धन्यवाद असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा सिफत कौर समरा ने एशियन गेमज़ में एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता डॉ. बलजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जालसाज़ी के विरुद्ध मुहिम के अधीन दो होम्योपैथिक मेडिकल अफ़सर ( सेवानिवृत्त) के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किये रद्द मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की

 

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे एम.जे. अकबर का इस्तीफा

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Oct 2018

कई महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद पूर्व संपादक एम.जे. अकबर ने विदेश राज्य मंत्री पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। 'मी टू' अभियान के सामने आने के बाद भारतीय राजनीति में यह पहला इस्तीफा है। इस्तीफे की घोषणा करते हुए संक्षिप्त बयान में अकबर ने कहा कि वह इस बात को उचित मानते हैं कि अपने विरुद्ध लगे आरोपों का कानूनी रूप से निजी क्षमता से सामना करेंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा रविवार को विदेशी दौरा पूरा करके आने के दो दिन बाद दिया है। इस मामले पर चुप्पी साधे रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ था। अकबर द्वारा मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद भी उनके ऊपर बढ़ते आरोपों के बीच उनका सरकार में बने रहना काफी मुश्किल प्रतीत हो रहा था। अकबर ने कहा, "मैंने निजी क्षमता से कानून की अदालत में न्याय पाने का निर्णय लिया है, इसलिए मैं पद से हट जाने को उचित मानता हूं और मैं मेरे विरुद्ध लगे आरोपों के खिलाफ निजी क्षमता से लड़ूंगा।" 

उन्होंने कहा, "इसलिए मैंने विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रति देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए काफी आभारी हूं।" विदेशी दौरे से रविवार को वापस आने के बाद, मंत्री ने 15 महिला पत्रकारों द्वारा लगाए गए आरोपों को 'फर्जी और आधारहीन' बताया था और इसके साथ ही उन्होंने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा करने की धमकी भी दी थी। आरोप लगाने वाली अधिकतर महिलाओं ने उनके अधीन एशियन एज अखबार में काम किया है। अकबर ने उनके ऊपर सबसे पहले आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ सोमवार को मानहानि का मुकदमा किया था। 67 वर्षीय अकबर वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें 2016 में सरकार में शामिल किया गया था।

 

Tags: #MeToo , MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD