Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी समझें अपनी जिम्मेदारी - किशोरी लाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग के साथ मुकम्मल करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

जनता के लिए मप्र सरकार के दरवाजे खुले रहेंगे : राहुल गांधी

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दतिया / ग्वालियर , 15 Oct 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के प्रति विश्वास जताते हुए सोमवार को कहा कि प्रदेश में आम जनता की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे। जो बात नहीं सुनेगा, उसे बदल दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे के पहले दिन सोमवार को राहुल ने दतिया के स्टेडियम में जनसभा में कहा, “मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जो सरकार बनेगी, वह किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, महिलाओं और उसके बाद कार्यकर्ताओं की सरकार होगी। जो भी मुख्यमंत्री व मंत्री होंगे, उन्हें कार्यकर्ता के लिए 24 घंटे दरवाजे खोलकर रखने होंगे। मुख्यमंत्री या जो मंत्री ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें बदल दिया जाएगा।” राहुल ने एक बार फिर वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ कर दिया जाएगा और मुख्यमंत्री युवाओं को रोजगार देने के लिए 24 में से 18 घंटे काम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा , “आज अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सामने चीन और भारत को पाते हैं। बीते 70 सालों में इस देश के हर वर्ग ने चाहे वह किसान हो, छोटा व्यापारी हो, मजदूर हो या महिलाएं हों, सभी ने अहम योगदान दिया है। तब जाकर यह देश इस स्थिति में पहुंचा है। मगर, प्रधानमंत्री लाल किले से कहते हैं कि देश 70 साल से सो रहा था। यह इस देश के हर वर्ग का अपमान है।”

राहुल ने केंद्र सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसानों का कर्ज माफ करने को तैयार नहीं है, मगर देश के 15 उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया था, इस सरकार के पास किसानों को बोलने के लिए एक शब्द तक नहीं है। राहुल पूर्वान्ह लगभग 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहां से वह हेलिकॉप्टर से दतिया गए और पीतांबरा पीठ मंदिर का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। दतिया में सभा के बाद राहुल हेलिकाप्टर से डबरा पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से ग्वालियर पहुंचकर पूर्व कांग्रेस नेता माधव राव सिंधिया की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह शाम साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक ग्वालियर शहर में रोड शो करेंगे। उसके बाद फूल बाग मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। राहुल ग्वालियर में रात्रि विश्राम करेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो स्थानों पर रोड शो करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया सभी कार्यक्रमों में राहुल गांधी के साथ रहेंगे।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD