Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का अपमान किया : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दतिया / ग्वालियर , 15 Oct 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री लाल किले से कहते है कि देश 70 साल से सो रहा था। यह देश के हर वर्ग का अपमान है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे के पहले दिन सोमवार को गांधी ने दतिया के स्टेडियम में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा , “आज अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सामने चीन और भारत को पाते हैं। बीते 70 साल में इस देश के हर वर्ग किसान, छोटे व्यापारी, मजदूर, महिलाओं ने अहम योगदान किया है, तब यह देश इस स्थिति में खड़ा है, मगर प्रधानमंत्री लाल किले से कहते है कि देश 70 साल से सो रहा था। यह इस देश के हर वर्ग का अपमान है।”राहुल ने केंद्र सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताते हुए कहा, “वर्तमान सरकार किसानों का कर्ज माफ करने को तैयार नहीं है, मगर देश के 15 उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया था। इस सरकार के लिए किसानों के लिए बोलने के लिए शब्द तक नहीं है।” राहुल सोमवार सुबह लगभग 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे थे, जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल वहां से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर दतिया पहुंचें जहां पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की। गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया है।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD