Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

गबरू नेशन ने मनाई पंजाब की बहुमूल्य संस्कृति 'आटे दी चिड़ी' की स्टार कास्ट के साथ

यह इवेंट गबरू टीवी और तेग प्रोडक्शंस की पेशकश थी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Oct 2018

गबरू मीडिया एंड एंटरटेंमेंट पंजाबी इंडस्ट्री की प्रमुख मनोरंजन कंपनी के रूप में उभरी है।  पंजाब की अपने प्रकार की पहले ऐप, पॉकेट टीवी, जोकि मनोरंजन को भारतीय दर्शकों के स्मार्टफोन तक ले आयी है, एक सफल इंफोटेनमेंट पोर्टल गबरू.कॉम और ऑस्ट्रेलिया में गबरू टीवी चैनल के साथ गबरू ने सफलता की एक नयी कहानी लिख कर खुद को एक ब्रांड की तरह स्थापित कर लिया है।  हमेशा एंटरटेन करने के मिशन को ध्यान में रखते हुए गबरू नेशन, एक लाइव इवेंट की शुरुआत की गयी थी जिसमे पंजाबी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारे एक स्टेज पर आकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं। इस वर्ष, वीआर पंजाब, मोहाली में आयोजित इस शाम को चार चाँद लगाने कई सितारे पहुंचे जिसमें आने वाली फिल्म 'आटे दी चिड़ी' की स्टार कास्ट प्रमुख रही।  तेग प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 अक्टूबर को होगी रिलीज़।दो सफल शो करने के बाद गबरू नेशन इस वर्ष पंजाब की संस्कृति और विरासत के अद्भुत रंगों को मनाएगा। प्रतिभावान गायक बाज़ धालीवाल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत एक दमदार परफॉरमेंस के साथ की।अपने स्टाइल और स्माइल दोनों से ही लोगों पर जादू चला देने वाले गायक बीजे रंधावा की परफॉरमेंस को सभी ने बहुत पसंद किया। पलाज़ो फेम गायक शिवजोत और सेम टाइम सेम जगह गायक संदीप बराड़ ने अपनी गायन प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन किया गायिका और 'आटे दी चिड़ी' फिल्म की अदाकारा निशा बानो ने अपने गीतों से शाम के उत्साह को और बढ़ा दिया।इन्हीं के साथ अंगेरजी वाली मैडम गीत के गायक कुलविंदर बिल्ला ने भी अपनी २० मिनट लम्बी परफॉरमेंस से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस  शाम के मुख्य आकर्षण थे नीरू बाजवा और अमृत मान। आटे दी चिड़ी के मुख्य  अभिनेता अमृत मान ने अपने कई गीत गाये। साथ ही उन्होंने आने वाली फिल्म के भी गाने गाकर लोगों को खूब  भंगड़ा कराया।  उनके साथ ही पॉलीवुड की मल्लिका नीरू बाजवा भी इवेंट पर मौजूद रहीं और उनकी उपस्थिति उपस्थिति भर से फैन्स में  ख़ासा उत्साह दिखाई दिया।  

दोनों ही सितारों ने प्रशंसकों और दर्शकों से उनकी फिल्म देखने की अपील की। फिल्म के निर्माता तेग प्रोडक्शंस के चरनजीत सिंह वालिया और तेगबीर सिंह वालिया और सह-निर्माता जीआरएस छिना (कैलगरी, कनाडा) भी गबरू नेशन पर मौजूद रहे। फिल्म के अन्य कलाकार जैसे कि सरदार सोही, करमजीत अनमोल, प्रीतो साहनी आदि भी फिल्म की प्रमोशन करने के लिए इवेंट पर मौजूद रहे और उन्होंने भी लोगों से फिल्म देखने जाने को कहा।गबरू टीवी के आर्टिस्ट वीजे वैबी और हैप्पी सिंह ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया। उन्होंने अपने चुटकुलों और बेहतरीन कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। कई मस्ती-भरे सेगमेंट में उनका साथ दिया प्रीतो साहनी ने।प्रभजोत कौर महंत, गबरू मीडिया एंड एंटरटेनमेंट  की सीईओ ने कहा, "हमने गबरू की शुरुआत इस विचार के साथ की थी की लोगों को उनकी पंजाबी जड़ों और विरासत से जोड़ना है।  गबरू नेशन हमारी एक कोशिश है इस सन्देश को लाइव दर्शकों तक पहुंचाने की वो भी उनके पसंदीदा कलाकारों के माध्यम से। इस बार गबरू नेशन के साथ हमने पंजाबी भावनाओं और रूह को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे ज़्यादा पसंद किये जाने वाले सितारों, ‘आटे दी चिड़ी’ की स्टार कास्ट नीरू बाजवा और अमृत मान, के साथ मनाया है।  हमें ख़ुशी है कि हम एक सफल शो करा सके जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।  हम वादा करते हैं कि हम हमेशा सिर्फ अपने दर्शकों के मनोरंजन का ख्याल रखेंगे और साथ ही प्रण भी लेते हैं कि गबरू एंटरटेनमेंट एंड मीडिया पंजाबियत को ज़िंदा रखने की अपनी कोशिश में हमेशा प्रयासरत रहेगा। "गबरू नेशन के टीवी पार्टनर थे गबरू टीवी और रेडियो पार्टनर थे 92.7 बिग एफएम। डेली पोस्ट ने प्रिंट पार्टनर के रूप में सहयोग किया और ऑनलाइन पार्टनर रहे डेली पोस्ट पंजाबी।  इवेंट पार्टनर थे परिंदे- हैव विंग्स, एटलस कारपोरेशन इंडिया और डेस्टिनेशन।  गबरू.कॉम गबरू नेशन के डिजिटल पार्टनर रहे. प्रमोशन और आर्टिस्ट मैनेजमेंट का कार्यभार परिंदे- हैव विंग्स द्वारा संभाला गया।  

 

Tags: Pollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD