Thursday, 02 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़! महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प किसानों का औजला को समर्थन लुधियाना में मेरी जीत से विश्वासघातियों के खिलाफ पूरे देश को संदेश जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

 

प्रतिभा सिंह ने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 06 Feb 2014

सांसद प्रतिभा सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी से पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन मांग पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करने का आग्रह किय है ताकि सैनिकों को पेंशन उनके रैंक व सेवा अवधि के अनुसार दी जा सके।उन्होंने कहा कि पुराने पेंशनधारकों की तुलना में नए पेंशनधारकों को वितरित की जा रही पेंशन में असमानता है, जबकि वे समान रैंक व समान सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक उनकी समस्याओं का निदान लम्बे समय से वन रैंक वन पेंशन नीति की मांग कर हैं। हाल ही में मंत्रिमण्डल सचिव की समिति ने इस बारे सात संस्तुतियां दी हैं, जो बहुत कम है, परन्तु यह इस असमानता को समाप्त करने का समाधान नहीं है।केन्द्रीय रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक संघ कैबिनेट सचिव की समिति द्वारा दी गई संस्तुतियों से संतुष्ट नहीं है, क्योंकि पेंशन ही केवल उनकी वित्तीय भरण पोषण का साधन है, जो उनकी परिवारों/सामाजिक दायित्वों को पूरा करती है।यहां यह उल्लेख करना भी आवश्यक है कि हिमाचल प्रदेश का सैन्य बलों में जनशक्ति के रूप में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य के अधिकारी व जवानों ने राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है।राज्य के लोगों को सेवारत सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों, जिन्होंने युद्ध क्षेत्र में नाम रोशन किया है और देश को सम्मान दिलाया है पर गर्व है। उन्होंने कहा कि राज्य के 10 लाख से अधिक पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक, युद्ध विधवा, शौर्य पुरस्कार विजेता और उनके आश्रित हैं। राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों तथा उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। शौर्य पुरस्कार विजेताओं/ उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार विेजतओं तथा शहीदों व अपंग सैनिकों के लिए विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

 

Tags: pratibha singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD