Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतिस्पर्धा भारत कौशल 2018 का समापन

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Oct 2018

श की सबसे बड़ी कौशल प्रतिस्पर्धा- भारत कौशल 2018 का आज यहां समापन हो गया और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगडे तथा मीडिया एवं मनोरंजन कौशल परिषद के अध्यक्ष और फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने 46 विभिन्न क्षेत्रों में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भारत कौशल 2018 का यह दूसरा राष्ट्र व्यापी संस्करण था जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बढ़ावा देना था। इसमें 23 राज्यों ने हिस्सा लिया और राज्य एवं क्षेत्रीय स्तर पर अनेक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें 50 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया जिसमें 450 सहभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें 46 प्रतिस्पर्धाओं के अलावा 10 विषय प्रदर्शन से भी संबंधित थे।इसके कुछ विजेताओं को रूस के कजान में 2019 में आयोजित होने वाले 45वें विश्व कौशल प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा। लेकिन इससे पहले उन्हें और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में अनेक दिव्यांगो ने भी हिस्सा लिया और वे चीन में आयोजित होने वाले एबीलिंपिक्स में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन में 100 से अधिक कंपनियों ने अपना समर्थन दिया।इस मौके पर श्री हेगडे ने विजेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें केवल इन उपलब्धियों को ही अंतिम नही मान लेना चाहिए क्योंकि विश्व में जबर्दस्त प्रतिभा है और उन्हें इसका मुकाबला करने के लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा जो लोग इस प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल नहीं कर सके उन्हें भविष्य में जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

 

Tags: Anantkumar Hegde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD