Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

भाजपा अमीरों की और कांग्रेस गरीबों की हिमायती : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुरैना/ग्वालियर/जबलपुर , 06 Oct 2018

एक दिनी दौरे पर शनिवार को मध्यप्रदेश आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अमीरों की और कांग्रेस गरीबों की हिमायती पार्टी है। सत्ताधारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों उनके निशाने पर रहे। ग्वालियर से दिल्ली की ओर बढ़ रहे भूमिहीन सत्याग्रहियों के आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए मुरैना पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस जब भी नीतियां बनाती है, वह पहले इस बात का आकलन करती है कि इससे गरीब, आदिवासी, अल्पसंख्यक को कितना लाभ और नुकसान होगा। अगर लगता है कि इससे गरीबों को लाभ होगा तो वह उसे अंतिम रूप देती है, वहीं भाजपा की सरकार अमीरों के फायदे व नुकसान का आकलन करती है, मौजूदा सरकार में अमीरों को फायदे के लिए नीति बनाई जाती है।”राहुल ने वर्षो पहले की बात याद करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर वह सड़कों पर उतरे थे, भट्टा पारसौल गांव तक गए। जब भी गरीबों, किसानों और कमजोर वर्ग पर अत्याचार की बात आई उन्होंने लड़ाई लड़ी।उन्होंने कहा, “कांग्रेस न्याय की लड़ाई लड़ती है। दूसरी ओर भाजपा अपना हक मांगने वाले किसानों पर लाठी-गोली बरसाती है। 50 हजार के कर्ज पर उसे जेल भेज दिया जाता है, वहीं अनिल अंबानी जैसे उद्योगपति की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिए जाते हैं। यह फर्क है कांग्रेस और भाजपा में।”राहुल ने लड़ाकू विमान राफेल की खरीद में घपले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह विमान कांग्रेस के शासनकाल में 526 करोड़ रुपये का था और भारत की कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को ठेका दिया गया था, मगर मोदी सरकार ने यह काम इस कंपनी से छीनकर अनिल अंबानी को दे दिया और हर विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदा गया।कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आते ही जनजातीय कानून (ट्राइबल बिल) लागू किया जाएगा।

आदिवासियों के हितों के रक्षा की बात करते हुए राहुल ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार होना चाहिए। इसके लिए यूपीए सरकार ने कई कानून बनाए, मगर राज्यों की भाजपा सरकारों ने आज तक उन पर अमल नहीं किया। यही वजह है कि आदिवासियों की संपत्ति पर उद्योगपति कब्जा कर लेते हैं।उन्होंने कहा, “कांग्रेस सत्ता में आएगी तो मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जनजातीय कानून लागू किया जाएगा, ताकि जल, जंगल व जमीन पर आदिवासियों का अधिकार रहे।”राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस न्याय की लड़ाई लड़ रही है, इसीलिए चाहती है कि मोदी सरकार ने जब उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया तो किसानों का कर्ज भी माफ करे।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मौजूदा सरकार 15 उद्योगपतियों पर मेहरबान है। साढ़े चार साल में इनका तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा चुका है, हमारी मांग है कि इतनी ही रकम किसानों की भी माफ की जाए। जब सरकार 15 लोगों के लिए ऐसा कर सकती है तो लाखों किसानों, आदिवासियों के लिए क्यों नहीं?”सत्याग्रहियों के बीच पहुंचे राहुल ने किसान व आदिवासियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।कांग्रेस की राज्य प्रचार अभियान समिति के समन्वयक मनीष राजपूत ने आईएएनएएस को बताया कि विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचने पर राहुल गांधी की अगवानी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेताओं ने की। उसके बाद वे हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचे। वहां से वापस ग्वालियर आए और जबलपुर के लिए रवाना हो गए।कांग्रेस अध्यक्ष ने जबलपुर में नर्मदा तट पर पहुंचकर नदी की पूजा और आरती की। इसके बाद शहर में रोड शो किया। पर निकले। राहुल गांधी को देखने के लिए जबलपुर के प्रमुख मार्गो पर हजारों की भीड़ जुटी थी।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD