Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू अली फजल ने 'कंधार' के सेट से जेरार्ड बटलर के साथ तस्वीरें की शेयर नया संसद भवन विवाद: अखिलेश यादव बोले, 'भाजपा ने मान लिया अब सत्ता सौंपने का समय आ गया' कार्तिक-कियारा स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी, 29 जून को होगी रिलीज कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी से मिले सिद्दारमैया मलेशिया मास्टर्स : पीवी सिंधु, प्रणय सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टर में बाहर कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करना दिग्विजय की पुरानी आदत : ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

पंजाब पुलिस ने सुलझाई मुक्तसर कत्ल कांड की गुत्थी, दविन्दर बम्बीहा गैंग के 4 व्यक्ति गिरफ्तार

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 24 Sep 2018

पंजाब पुलिस की ऑर्गनाईजड़ क्राइम कंट्रोल युनिट (ओ.सी.सी.यू) द्वारा 11 मार्च, 2018 को श्री मुक्तसर साहिब में दिन दिहाड़े हुए अंधे कत्ल की उलझी गुत्थी सुलझा ली गई है। गौरतलब है कि 52 वर्षीय गुरदेव सिंह का कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कत्ल कर दिया गया था और इस सम्बन्धी सीटी थाना, श्री मुक्तसर साहिब में मुकद्मा दर्ज किया गया था। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कुंवर विजय प्रताप सिंह आई.जी.पी., इंटेलिजेंस (ओ.सी.सी.यू) ने बताया कि उक्त जिसका कत्ल हुआ है (कत्ल किया व्यक्ति) स्थानीय बाज़ार में कोयले का व्यापारी था और लकड़ी का कारोबार भी करता था और कत्ल वाले दिन से ही ए.आई.जी. संदीप गोयल के नेतृत्व में ओ.सी.सी.यू की टीम की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि उक्त कत्ल कांड का कारण जबरन कार छीनना था क्योंकि दोषी, जिसका कत्ल हुआ है की सविफ्ट डिज़ायर कार हथियाना चाहते थे। इस कत्ल के पीछे दविन्दर बम्बीहा गैंग का हाथ बताया जाता है। उन्होंने बताया कि इसी गैंग का एक मैंबर अजय फऱीदकोटिया ने लम्बी पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूला और कत्ल में शामिल अन्य दोषी अमना जैतो, अमृतपाल बाबा, राकेश काकु और कोमलजीत सिंह उर्फ कोमल के नाम भी बताए।

आईजी., ओ.सी.सी.यू ने यह भी बताया कि करीब दो दर्जन संवेदनशील मामलों में ज़रुरी अजय फऱीदकोटिया को कुछ समय पहले मोगा से गिरफ़्तार किया गया था जबकि ओ.सी.सी.यू टीम की तरफ से पहले ही गिरफ्तार किया अमन जैतो प्रोडक्शन वारंट पर पेश किया गया था। केस हल होने के बाद और जांच टीम द्वारा सभी उलझे तार सुलझा लेने के बाद अमृतपाल बाबा (मुक्तसर) और राकेश काकू (बठिंडा) को भी गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त कत्ल में इस्तेमाल किया गया 0.32 बोर का पिस्तौल दोषी से बरामद किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस कत्ल केस की जांच डीएसपी विभोर कुमार के नेतृत्व वाली टीम जिसमें इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार शामिल थे, के द्वारा की गई। जांच के दौरान कत्ल में दोषियों के लिए कार का प्रबंध करने वाले लखविन्दर सिंह लक्खा (मुक्तसर) का नाम भी सामने आया है। कत्ल के दौरान इस्तेमाल की गई कार भी टीम द्वारा बरामद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किये सभी दोषियों को मुक्तसर अदालत में पेश किया गया और पुलिस की तरफ से दोषियों का रिमांड भी ले लिया गया है। इस सम्बन्धी आगे की जाँच जारी है और केस से सम्बन्धित कई अन्य गिरफ़्तारियाँ होने की आशा है। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दोहराया कि पंजाब पुलिस की ओ.सी.सी.यू पंजाब की इस पवित्र धरती से जुर्म और गुंडा गंगां के संकट को रोकने के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: CRIME NEWS PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD