Friday, 02 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांटों को लेकर पंजाब-हरियाणा की हुई मीटिंग प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

नराफेल सौदा : भाजपा का आरोप, पाकिस्तान की मदद कर रही कांग्रेस

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Sep 2018

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह विवादास्पद राफेल सौदे को लेकर भारत पर हमला करने के लिए पाकिस्तान की मदद कर रही है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच एक ‘साजिश’ चल रही है, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी राजनेताओं की टिप्पणियों का हवाला दिया, जिन्होंने भारत पर अपने हमले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीटों का इस्तेमाल किया है। पात्रा ने कहा, “ट्वीट का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन ने कहा है कि राहुल गांधी भी मानते हैं कि मोदी सरकार ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।” पात्रा ने हुसैन के ट्वीट्स का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि “गांधी के ट्वीट पाकिस्तान के खिलाफ भाजपा के अभियान को स्पष्ट करते हैं।” पात्रा ने पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक के एक ट्वीट का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अगर गांधी ‘जेट गेट’ मामले को सही तरीके से उठाते हैं, तो वह भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे। पात्रा ने कहा, “पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच समानता का सूत्र महज एक संयोग नहीं है। यह एक साजिश है।” भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को सवाल किया था कि क्या गांधी ने मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान के साथ महागठबंधन बनाया है।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD