Monday, 20 March 2023

 

 

खास खबरें सोम प्रकाश ने आजादी का अमृत महोत्सव(एके ए म) और फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया अच्छी कंटेंट वाली फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं : रानी मुखर्जी सुप्रीम कोर्ट ने आरकैप की संपत्तियों के दूसरे दौर की नीलामी पर रोक लगाने से किया इनकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू की कार्लोस अल्कराज ने इंडियन वेल्स का खिताब जीता, वर्ल्ड नंबर 1 पर की वापसी जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स ने तीन एकदिवसीय मैचों के साथ विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू की अमन अरोड़ा द्वारा बेंगलुरु स्थित ‘‘सस्टेनएबल इम्पैक्ट्स’’ प्लांट का दौरा एलपीयू के वैज्ञानिकों ने सामाजिक रूप से उपयोगी एक और 'पेटेंट' प्राप्त किया पीएम नरेंद्र मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता मोरक्को के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में ब्रेमर, अल्बटरे ब्राजील टीम में शामिल 'वो तो अलबेला' में अपने किरदार सायुरी की तरह है हिबा नवाब डॉक्यूमेंट्री 'द वायल' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं : मनोज बाजपेयी दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पारी और 58 रनों से हराया, सीरीज 2-0 से जीती 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार को काफी एन्जॉय कर रही प्रणाली राठौड़ 'टूथ परी : वेन लव बाइट्स' में डेंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे शांतनु माहेश्वरी बुंडेसलिगा : बायर ने म्यूनिख को 2-1 से दी मात पंजाब के हालात के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार : हरसिमरत कौर शेख हसीना ने भारत को चिट्टागोंग, सिलहट बंदरगाहों का उपयोग करने की पेशकश की तेरह साल से मैंने अपना प्लान नहीं बदला है : मिचेल स्टार्क पीएम और ममता बनर्जी के बीच राहुल की छवि खराब करने का सौदा : अधीर रंजन चौधरी अंगद बेदी जल्द ही नानी के साथ साउथ फिल्म में करेंगे डेब्यू

 

रेवाड़ी दुष्कर्म : मुख्य आरोपियों को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

5 Dariya News

रेवाड़ी (हरियाणा) , 24 Sep 2018

हरियाणा की एक अदालत ने 19 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को दो मुख्य आरोपियों पंकज व मनीष को गिरफ्तार किया था। दोनों सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से 11 दिनों तक फरार रहे। इन्हें महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली से गिरफ्तार किया गया। कनीना की अदालत ने दोनों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पंकज भारतीय सेना में जवान है। 19 वर्षीया सीबीएसई टॉपर के साथ 12 सिंतबर को कोचिंग जाते समय अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। इससे पहले एसआईटी ने तीसरे आरोपी नीशू और दो अन्य शख्स को गिरफ्तार किया था। इन दोनों लोगों में एक ट्यूबवेल का मालिक दीनदयाल है, जहां महेंद्रगढ़ में इस घटना को अंजाम दिया गया जबकि दूसरा शख्स संजीव कुमार है। इन दोनों ने अपराध की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचित नहीं किया था। पुलिस ने इससे पहले फरार आरोपियों के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए एक लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। सभी आरोपी कनीना गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता ने हमलावरों की पहचान कर ली है। उसने और उसके परिजनों ने शुरू में पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह कार्रवाई नहीं कर रही है और मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसे कुछ नशीला पेय पदार्थ पिलाया था। इसके बाद आरोपियों ने खेत में एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बेहोशी की हालत में पीड़िता को गांव के पास एक बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हो गए थे।

 

Tags: RAPE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD