Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

डॉ. महेश शर्मा ने 16 वर्षों बाद प्रकाशित राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन का लोकार्पण किया

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Sep 2018

संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आज नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय संग्रहालय के दो महत्वपूर्ण प्रकाशनों- सिंधु घाटी सभ्यताः एक परिचय (हिन्दी) तथा राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन संख्या 10: विशेषांक का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन का प्रकाशन 16 वर्षों के अंतराल के बाद किया गया है।इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने रिसर्च बुलेटिन को पुर्नजीवित करने के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय को बधाई दी और कहा कि इससे राष्ट्रीय संग्रहालय के गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यद्यपि भारत विविधताओं वाला देश है लेकिन भारत अपनी मजबूत सांस्कृतिक विरासत के कारण एकजुट है। हमारे अतीत के बारे में निरंतर रूप से खोज हो रहे हैं और इतिहास में नए अध्याय जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन अध्यायों को लोगों, विशेषकर युवाओं के समक्ष लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राष्ट्रीय संग्रहालय की बड़ी भूमिका है।राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. बी.आर. मणि ने अपने संदेश में कहा कि रिसर्च बुलेटिन से नए ढंग से दिलचस्पी लेंगे और उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र में राष्ट्रीय संग्रहालय की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में संवाद की प्रेरणा मिलेगी।

राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन संख्या 10: इस विशेषांक में अनेक शोध पत्र हैं जो राष्ट्रीय संग्रहालय के संग्रहण, प्रदर्शन और शिक्षा के पहलुओं को दिखाते हैं। रिसर्च बुलेटिन में रंगीन चित्रों के माध्यम से व्याख्या की गई है। कुछ रंगीन चित्र राष्ट्रीय संग्रहालय के आरक्षित संग्रह से जुड़े हैं। इस तरह बुलेटिन अधिक से अधिक लोगों के लिए आकर्षक है। यह रिसर्च बुलेटिन 16 वर्षों के अंतराल के बाद महानिदेशक डॉ. बी.आर. मणि के निर्देशन में पुर्नजीवित की गई है। डॉ. मणि बुलेटिन के मुख्य संपादक भी है।सिंधु घाटी सभ्यताः एक परिचय ‘एन इन्ट्रोडक्शन टू इन्डस वैली सिविलाईजेशन’ का हिन्दी संस्करण है। राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘एन इन्ट्रोडक्शन टू इन्डस वैली सिविलाईजेशन’ पुस्तक की काफी बिक्री है। इसके सह-लेखक है डॉ. संजीव श्रीवास्तव (उप अधीक्षण पुरातत्त्ववेत्ता, एएसआई) तथा श्री राजेश कुमार (हिन्दी अनुवादक, राष्ट्रीय संग्रहालय)। यह पुस्तक सिंधु घाटी सभ्यता की भव्यता पर प्रकाश डालती है। यह पुस्तक एक महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि इस विषय पर अधिकतर कार्य अंग्रेजी भाषा में किए गए है और इससे भाषाई पाठकों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।दोनों प्रकाशनों की बिक्री राष्ट्रीय संग्रहालय के स्वागत काउंटर पर की जाएगी और इससे आम जनता के साथ-साथ विद्यार्थी, विद्वान, कलाकार, इतिहासकार, संग्रहालय क्षेत्र के पेशेवर लोगों तथा कला प्रेमी लाभान्वित होंगे।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD