Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘टूरिज़्म इन मिशन मोड’ के अंतर्गत चिंतन शिविर में भाग लिया अमन अरोड़ा द्वारा स्टेट सी.बी.जी. पॉलिसी तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाने और अप्रैल के आखिर तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम

 

हरियाणा : बोर्ड टॉपर के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Sep 2018

बोर्ड परीक्षा की टॉपर 19 वर्षीय छात्रा के साथ हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए सामूहिक दुष्कर्म के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य पुलिस ने घटना की जांच के लिए नूह पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाजनीन भसीन की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। हालांकि, पीड़िता ने शुरू में पुलिस को बताया था कि उसके साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया, लेकिन उसके पिता ने दावा किया कि बुधवार को कनीना गांव में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने के बाद जब उसे होश आया तो उसने अपने आसपास करीब 8-10 लोगों को देखा था। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी तीनों आरोपी अब तक फरार हैं। आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। यह घटना उस समय हुई जब वह कोचिंग के बाद घर लौट रही थी, तभी आरोपयिों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया और नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में वे उसे गांव के बस अड्डे पर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता बोर्ड परीक्षा में टॉप कर चुकी है और राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त कर चुकी है। अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एडीजीपी), ए.एस.चावला ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tags: RAPE , CRIME NEWS HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD