Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

20वीं केंद्रीय रोजगार गारंटी परिषद की बैठक केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्‍यक्षता में भोपाल में हुई संपन्‍न

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के आने से मनरेगा की मजदूरी भुगतान में आ रही बैंकिंग संबंधी परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगी : नरेंद्र सिंह तोमर

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 14 Sep 2018

मनरेगा देश का सबसे बड़ा रोजगार सृजन का कार्यक्रम है। यह योजना मांग आधारित है और देश के 5.5 करोड़ से 6 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान कराता है। यह बात केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल में आयोजित 20वीं केंद्रीय रोजगार गारंटी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मनरेगा का आकार बढ़ रहा है और अब इसके तहत 260 प्रकार के काम शामिल किए गए हैं। तोमर ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के आने से मनरेगा की मजदूरी भुगतान में आ रही बैंकिंग संबंधी परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मनेरगा की सफलता केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों एवं जिला प्रशासन और इससे संलग्न लोगों के कठोर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र और संतुलित विकास के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा अडवांस प्लानिंग की आवश्यकता है। उन्होंने ग्राम पंचायत रोजगार सहायक की गुणवत्ता और क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए राम कृपाल यादव, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार ने कहा कि मनरेगा बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है और गांव के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा चालू वित्त वर्ष में मनरेगा का बजट बढ़कर 55 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों को बीमा प्रदान करने का सुझाव दिया और मनरेगा मजदूरों को प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना जैसे योजनाओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया। कार्यक्रम में 19वीं बैठक में आए सुझावों पर उठाए गए कदमों और शिकायतों के निवारण के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की गई। साथ ही एक पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के द्वारा मनरेगा की उपलब्धियों को बताया गया। बैठक में विभिन्न राज्यों से आए सदस्यों एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक राज्य सरकार के भी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Ram Kripal Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD