Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

किंगफिशर पर आंशिक मालिकाना हक गांधी परिवार का था : भाजपा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Sep 2018

विजय माल्या के देश छोड़कर भागने में मदद करने का वित्तमंत्री पर आरोप लगने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को इसका जवाब तैयार किया। पार्टी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने भगोड़े व्यापारी के साथ ‘फायदा पहुंचाने वाला सौदा’ किया था। इसके साथ ही पार्टी ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के परिवार का ‘प्रॉक्सी के जरिए किंगफिशर एयरलाइन पर मालिकाना हक था।’इसमें हालांकि इस सवाल का जवाब नहीं है कि माल्या को भागने क्यों दिया गया। ‘सवाल कुछ और जवाब कुछ’ को चारितार्थ करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया से कहा, “कुछ दस्तावेज हैं, जो दिखाते हैं कि कैसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संप्रग ने किंगफिशर एयरलाइन के साथ कई फायदे दिलाने वाले सौदे किए।”उन्होंने कहा, “इन दस्तावेजों की श्रृंखला से साथ यह पता चलता है कि किंगफिशर एयरलाइन का मालिकाना हक माल्या के पास नहीं, बल्कि प्रॉक्सी के जरिए गांधी परिवार के पास था।”

उन्होंने आरबीआई द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लिखे गए पत्र दिखाते हुए यह आरोप लगाया, जिसमें किंगफिशर एयरलाइन के लिए ऋण के नवीनीकरण का आग्रह किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष पर छींटाकशी कर अपनी पार्टी पर लगे दाग धोने का प्रयास करते हुए पात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के पास काफी सबूत हैं जो दिखाते हैं कि राहुल गांधी ‘कालेधन’ का प्रयोग करते थे और गांधी परिवार फायदा पहुंचाने वाले सौदे के साथ माल्या की मदद करता था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किंगफिशर एयरलाइन में मुफ्त में यात्रा करते थे, जो कभी माल्या की स्वामित्व वाली कंपनी थी। पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी ने शैल कंपनी से एक करोड़ रुपये का ऋण लिया था, हमारे पास कंपनी के निदेशक उमाशंकर गुप्ता का कबूलनामा है।” भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष से माल्या के साथ अपने परिवार के संबंध से पर्दा उठाने की मांग की।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD