Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

सांसद दुष्यंत चौटाला ने सातरोड़ में किया स्टेडियम का शिलान्यास

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 07 Sep 2018

इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने गांव सातरोड़ में स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने अपने संसदीय निधि कोष से स्टेडियम में इंडोर स्पोटर्स के लिए हाल कमरा बनाने की घोषणा की। इस स्टेडियम का निर्माण तीन करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सातरोड़ के इस स्टेडियम का लाभ हिसार के खिलाडिय़ों को भी मिलेगा क्यों हिसार जैसे बड़े शहर में केवल एक ही स्टेडियम है और वहां सभी खिलाडिय़ों अभ्यास का मौका समान रूप से नहीं मिल पाता। सांसद दुष्यंत चौटाला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी नरेंद्र ग्रेवाल को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र ने अपने गांव सातरोड़ व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर एशियन खेलों में वुसु में दूसरी बार कांस्य पदक जीतकर रोशन किया। उन्होंने नरेंद्र ग्रेवाल बधाई देते हुए कि देश व प्रदेश आपसे आगामी ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रहा है, इसके लिए कड़ी मेहतन करो।उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों और एशियन खेलों में देश द्वारा जीते गए पदाकों में सर्वाधिक योगदान हरियाणा के खिलाडिय़ों का है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 66 पदकों में से 22 पदक हरियाणा के खिलाडिय़ों के और एशियन खेलों में 69 पदकों में 23 पदक अकेले हरियाणा के खिलाडिय़ों के हैं। इस इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, सत्यवान बिचपड़ी, सत्यवान कोहाड़, पार्षद राजपाल मांडू, अमित बूरा, राजीव शर्मा, बसपा नेता जयसिंह सिहाग, कृष्ण, सैनीपुरा, आशीष कुंडू, बनवारी लाल सैनी, फकीर चंद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD