Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

दिल्ली के द्वारका में ई-वाहनों के लिए चार्जिंग केन्द्रों का उद्घाटन

नई दिल्ली में ई-चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन करते हुए अनंत जी. गीते

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Sep 2018

केंद्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्री अनंत जी. गीते ने आज नई दिल्ली में द्वारका मेट्रो स्टेशन परिसर में चार्जिंग केंद्रों का उद्घाटन किया। 18 चार्जिंग केंद्रो के साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (आरईआईएल) ने किया है। इस अवसर पर अनंत जी. गीते ने कहा कि इन चार्जिंग केंद्रों से 400 ई-रिक्शा बिना शुल्क दिए अपने वाहनों को चार्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रायोजक तैयार होंगे तो चार्जिंग हमेशा के लिए मुफ्त कर दी जाएगी। आरईआईएल अलग-अलग शहरों में अब तक 45 चार्जिंग केंद्रों की स्थापना कर चुका है। आरईआईएल द्वारा स्थापित किए गए चार्जिंग केंद्रों के लिए भारी उद्योग विभाग ने राशि उपलब्ध कराई है। पिछले हफ्ते अनंत गीते ने ई-वाहनों की चार्जिंग सुविधाओं के लिए नई दिल्ली के उद्योग भवन परिसर में 8 चार्जिंग केंद्रों को लांच किया था। प्रदूषण स्तर में कमी और शहरों को साफ-सुथरा एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक ऊर्जा पर आधारित साझा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एफएएमई-II योजना पर काम कर रही है। एफएएमई योजना के दूसरे चरण में देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सहज बनाने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की जरूरत है। विभाग ने सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन योजना के तहत वर्ष 2015 में एफएएमई इंडिया योजना को अधिसूचित किया है। इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक भी मौजूद थे।

 

Tags: Anant Geete

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD