Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी समझें अपनी जिम्मेदारी - किशोरी लाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग के साथ मुकम्मल करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर

 

निशानेबाजी विश्व कप : ओम प्रकाश मिथरवाल ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चांगवान (दक्षिण कोरिया) , 04 Sep 2018

भारत के ओम प्रकाश मिथरवाल ने यहां जारी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत का चैम्पियनशिप में यह तीसरा स्वर्ण है। 23 साल के मिथरवाल ने कुल 564 का स्कोर कर स्वर्ण पर निशाना साधा। सर्बिया के दामिर मिकेस ने 562 के स्कोर के साथ रजत और दक्षिण कोरिया के ली डेम्युंग ने 560 का स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम किया। मिथरवाल पहले भारतीय निशानेबाज हैं, जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले, जीतू राय ने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मिथरवाल ने मैच की शुरुआत 90 और 92 अंकों के साथ की। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपने स्कोर में इजाफा किया।

राजस्थान के मिथरवाल ने तीसरे राउंड में 97 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने इस साल आस्ट्रेलिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा तथा 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा, विश्व चैम्पियनशिप में भारत को जूनियर 50 मीटर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी दो स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। भारत को जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल हुआ है। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी ने अभिधन्य पाटिल के साथ मिलकर इस स्पर्धा के फाइनल में 407.3 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य जीता। इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया को स्वर्ण और रजत मिला।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD