Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

कृषि संबंधी अनुसंधान एवं नवीनताएं किसानों तक पहुंचे : एम. वेंकैया नायडू

शून्य बजट प्राकृतिक खेती से किसानों की आय एवं लाभांश वृद्धि की संभावना , आंध्र प्रदेश में शून्य बजट प्राकृतिक खेती के संबंध में किसानों को संबोधन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कृष्णा (आंध्र प्रदेश) , 23 Aug 2018

भारत के उपराष्ट्रपति, एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान तथा नवीनताओं का लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने वैज्ञानिकों तथा अनुसंधानकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे कृषि को और अधिक वहनीय तथा अर्थक्षम बनाने के लिए किसानों के साथ सहयोग करें। उपराष्ट्रपति ने आज आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गाँव एस.एन. पालेम में शून्य बजट प्राकृतिक खेती की सफल अवधारणा को कार्यान्वित कर रहे किसानों के साथ बातचीत करते समय कहा कि कृषक सशक्तिकरण एवं कृषि सुदृढ़न से ग्रामीण भारत के विकास में मदद मिलेगी। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आंध्र प्रदेश में परीक्षित खेती की तकनीक एक स्थायी कृषि के लिए मॉडल हो सकती है क्योंकि इससे कृषि में भारी निवेश में कमी आती है और उत्पादकता वृद्धि में मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती से उन किसानों की आय और लाभांश में वृद्धि की संभावना है जो प्रायः ऋण के कारण दबे रहते हैं।

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के गाँव एस.एन. पालेम के खेतों का दौरा किया तथा खेती की शून्य बजट प्राकृतिक प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। किसानों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि खेती केवल एक व्यवसाय नहीं है, वरन् प्रकृति के साथ लगाव और जीवन यापन तथा खेती के माध्यम से इसके संरक्षण की एक प्रक्रिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने की पहल की है तथा इसके सुनिश्चय के लिए कदम उठा रही है। इनमें से कुछ हैं; फसल बीमा, न्यूनतम मूल्य निर्धारण की व्यवस्था तथा मुर्गी पालन, दुग्ध उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण जैसे सहायक कार्यकलापों में निवेश के लिए किसानों को ऋण प्रदान करना। उन्होंने किसानों, अधिकारियों और वैज्ञानिकों दोनों का आह्वान किया कि वे नई प्रौद्योगिकी समझने तथा कृषि में निवेश लागत कम करने के लिए किसानों की सुविधा के लिए संयुक्त प्रयास करें। उन्होंने कृषि को स्थाई तथा अर्थक्षम बनाने की पहल के बारे में भी बताया तथा देशभर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय परामर्शों के बारे में भी बताया।

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD