Thursday, 28 September 2023

 

 

खास खबरें खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की जवाहर नवोदय विद्यालय 25 वीं युवा संसद का आयोजन प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर के लिए जागरूकता अभियान किया शुरू अस्थमेटिक मरिजों के लिए ऑक्सीजन सेचूरेट्र और मिनी वेन्टी लेटर कम बाय पाइप मशीन की निशुल्क सेवा शुरू अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचने और कवरेज करने पर मीडिया और लाखों लोगों के रैली में पहुंचने पर उनका किया धन्यवाद असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा सिफत कौर समरा ने एशियन गेमज़ में एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता डॉ. बलजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जालसाज़ी के विरुद्ध मुहिम के अधीन दो होम्योपैथिक मेडिकल अफ़सर ( सेवानिवृत्त) के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किये रद्द मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की

 

त्रिपुरा के अंतिम राजा की परंपरा को आगे ले जाएंगे : विप्लब कुमार देव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 16 Aug 2018

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देव ने कहा है कि उनकी सरकार त्रिपुरा के अंतिम राजा ‘महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य’ की परंपरा को आगे ले जाएगी। बीर बिक्रम ने इस रियासत पर सन् 1924 से 1947 तक राज किया था। देव ने बुधवार रात यहां कहा, “वे आधुनिक त्रिपुरा के पिता थे और उन्होंने इसे भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का सपना देखा था।” महाराजा बीर बिक्रम किशोर जयंती के अवसर पर पांच दिवसीय समारोह का शुभारंभ करते हुए देव ने कहा कि माणिक्य ने 1942 में अगरतला हवाईअड्डे का निर्माण कराया। द्वितीय विश्व युद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जुलाई में अगरतला हवाईअड्डे का नाम बदलकर महाराजा बीर बिक्रम सिंह हवाई अड्डा कर दिया गया। राजा कई स्कूल और कॉलेज स्थापित करने के अतिरिक्त सीमावर्ती राज्य में बहुतायत में पाई जाने वाली प्राकृतिक गैस खोजने के लिए म्यांमार की कंपनी यहां लाए।

महाराजा बीर बिक्रम सिंह सहित 184 राजाओं द्वारा 517 साल राज किए जाने के बाद 15 अक्टूबर, 1949 को त्रिपुरा भारत सरकार के अधीन हो गया। बिप्लब देब ने कहा, “दक्षिणी त्रिपुरा में फेनी नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण होने के बाद राज्य का संपर्क पड़ोसी बांग्लादेश के चटगांव अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह से हो जाएगा। इससे देश के सभी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए त्रिपुरा व्यावसायिक केंद्र बन जाएगा।” त्रिपुरा के दूसरे सर्वाधिक रबर उत्पादक राज्य होने के कारण राज्य सरकार ने यहां रबर आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए निवेशकों को भी आमंत्रित किया था। देब ने कहा, “हम निवेशकों को कम कीमत पर जमीन और बिजली उपलब्ध कराएंगे।” देब ने कहा कि राज्य सरकार अन्य राज्यों के पर्यटन स्थलों से संपर्क स्थापित करने के लिए पर्यटन सर्किट का निर्माण करेगी।

 

Tags: Biplab Kumar Deb

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD