Friday, 02 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांटों को लेकर पंजाब-हरियाणा की हुई मीटिंग प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

कर्नल राज्‍यवर्धन राठौर ने माउंट मनीरंग के लिए महिला पर्वतारोही दल को झंडी दिखाकर रवाना किया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Aug 2018

सूचना और प्रसारण तथा युवा और खेल मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्‍यवर्धन राठौर ने आज यहां महिला पर्वतारोही दल को हिमाचल प्रदेश के माउंट मनीरंग ( 6593मीटर/21631फुट) अभियान पर झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान महिलाओं के 1993 के माउंट एवरेस्‍ट अभियान की रजत जंयती के उपलक्ष्‍य में आयोजित किया गया है। कर्नल राठौर ने महिला पर्वतारोही दल को मनीरंग अभियान पर भेजने के लिए भारतीय पर्वतारोहण फांउडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि इससे समाज में यह संदेश गया है कि यदि अवसर दिए जाएं तो लड़कियां भी चुनौतियों का सामना कर अपनी पहचान बना सकती हैं। उन्‍होंने कहा कि यह इस बात का भी संकेत है कि बच्‍चों को यह फैसला लेने का मौका दिया जाना चाहिए कि आखिर वह भविष्‍य में क्‍या करना चाहते हैं। कर्नल राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री यह कहते रहे हैं कि जो खेलों में हिस्‍सा लेते हैं वही फलते फूलते हैं। उन्‍होंने कहा कि माउंट मनीरंग अभियान दल में शामिल लड़कियों में से कुछ ऐसे राज्‍यों से भी हैं जहां न तो पर्वत है और नही बर्फ है। यह चुनौतियों से निपटने की लड़कियों की दृढ़ इच्‍छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए ज्‍यादा वित्‍तीय मदद की जरुरत है।

माउंट मनीरंग अभियान पर निकले 19 सदस्‍यीय महिला पर्वतारोही दल की अगुवाई जानी-मानी पर्वतारोही सुश्री बिमला नेगी कर रही हैं। वह 1993 में माउंट एवरेस्‍ट अभियान पर गये महिला दल में भी शामिल थीं। माउंट मनीरंग अभियान दल में उत्‍तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश की युवा महिला पर्वतारोहियों के अलावा 1993 के अभियान दल की 9 सदस्‍य भी शामिल हैं। इस अभियान दल के 24 अगस्‍त को माउंट मनीरंग पर पहुंचने की संभावना है। वर्ष 1993 में माउंट एवरेस्‍ट अभियान पर गया भारत-नेपाल पवर्तारोही दल भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की ओर से भेजा गया पहला महिला पर्वतारोही दल था। इस अभियान को खेल और युवा मामलों के मंत्रालय की ओर से वित्‍तीय मदद दी गई थी। इस 21 सदस्‍यीय दल की अगुवाई सुश्री बछेन्‍द्रीपाल ने की थी। अभियान दल ने कई विश्‍व कीर्तिमान बनाए थे,जिसमें एक अकेले अभियान में सबसे ज्‍यादा 18 लोगों के माउंट एवरेस्‍ट को फतह करने तथा एक ही देश की सबसे ज्‍यादा 6 महिला पर्वतारोहियों के माउंट एवरेस्‍ट पर पहुंचना शामिल था।

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD