Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

 

लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी में 120वें इंडक्शन ट्रेनिंग कार्यक्रम के प्रतिभागी राष्ट्रपति से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मसूरी , 03 Aug 2018

पदोन्नत कर आईएएस बनाए गए राज्य लोक सेवा के अधिकारियों के एक समूह ने लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी में 120 वें इंडक्शन ट्रेनिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से आज (3 अगस्त 2018) को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। सिविल सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अखिल भारतीय सेवा देश के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा करता है जिससे देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि राष्ट्र निर्माण में इन सेवाओँ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन हमें आत्म अवलोकन और स्वयं की आलोचना करनी होगी जिससे सिविलि सेवाओं में निरंतर सुधार हो सके। राष्ट्रपति ने कहा कि लोक सेवक के रूप में, सिविल सेवा अधिकारियों को अपने व्यक्तिगत आचरण में आदर्श मॉडल बनना चाहिए। भारत और हमारे समाज की विविधता के प्रति उनके आचरण, ईमानदारी और अखंडता, नम्रता और संवेदनशीलता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि सभी अधिकारी भारत के लोगों की सेवा के लिए काम करते हैं। कुछ लोगों को अन्य की तुलना में सरकारी सहयोग की ज्यादा जरूरत होती है। लोक सेवकों को अपने देश के कमजोर नागरिकों जो आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से वंचित लोगों की सेवा में अपनी ऊर्जा लगाने की जरूरत है।

 

Tags: Ram Nath Kovind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD