Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक

 

साइंस, तकनीक और रोमांच से भरे दो दिन

बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस आयोजित करने जा रहा है अपना दूसरा दो-दिवसीय इंटरनेशनल फेस्ट ‘विबग्योर-2014’

साइंस, तकनीक और रोमांच से भरे दो दिन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 25 Jan 2014

इस महीने के आखिरी दो दिन यानी 30 और 31 जनवरी। तारीख नोट कर लीजिए क्योंकि ये दोनों दिन भरपूर होंगे आर्ट, साइंस, टेक्नॉलजी, कल्चर, नॉलेज, म्यूजिक, साहित्य और ढेर सारे रोमांच से। बठिंडा-मुक्तसर रोड पर स्थित बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस आयोजित करने जा रहा है अपना दूसरा इंटरनेशनल फेस्ट ‘विबग्योर-2014’ जहां विभिन्न संस्कृतियों का मिलन होगा एक ही प्लेटफॉर्म पर। पूरे देश के बेहतरीन संस्थानों, जैसे आईआईटी और आईआईएम, से स्टूडेंट्स इस फेस्ट के अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। ऑडियंस को इसके साथ-साथ अलग-अलग प्रदर्शनियां देखने को मिलेंगी जहां कई क्षेत्रों में इजाद की गई एडवांस्ड तकनीक डिस्प्ले पर होगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पा चुके सिंगर्स भी इस फेस्ट में परफॉर्म करेंगे। 

इस फैस्टीवल संबंधी आज यहां एक प्रैसवार्ता दौरान बी.एफ.जी.आई. के मैनेङ्क्षजग डायरैक्टर गुरमीत ङ्क्षसह धालीवाल, डिप्टी डायरेक्टर (अकादमिक) मनीष बांसल तथा गौरव गर्ग सहायक डायरैक्टर ने संयुक्त तौर पर बताया कि 30 व 31 जनवरी को हो रहे 2 दिवसीय फैस्टीवल दौरान सभ्याचार, शिक्षा, साइंस, खेलों तथा पुरातन खेलों सहित अन्य कई दिलचस्पी भरी गतिविधियां तथा मुकाबले होंगे। 

एक नजर फेस्ट में होने वाले इवेंट्स पर: 

स्पेशल परफॉर्मेंस: आरिफ लोहार

लाइव परफॉर्मेंस: हरभजन मान और कंवर ग्रेवाल

खास आकर्षण: इंटरनेशनल एक्ट तन्नूरा (मिस्र), अफ्रीकन एक्रोबैटिक्स, इंटरनेशनल काइट शो, इंटरनेशनल ग्रुप डांस, क्रेजी साइंटिस्ट्स (यूक्रेन), गतका, हॉट एयर बलून, बाइक स्टंट्स

टेक्नो वर्ल्ड - टेक्निकल इवेंट्स का गुच्छा

1. एक्सट्रीम वॉरियर्स: 60 किलो वजन वाले रोबॉट्स की टक्कर

2. सूमोवॉरियर्स: दुश्मन को रिंग से बाहर फैंकने की रोबॉट्स की जंग

3. रोबो सॉकर: अधिकतम 4 किलो वजन वाले रोबॉट खेलेंगे फुटबॉल

4. बर्स्टिंग थ्रॉटल: रिमोट कंट्रोल से चलने वाले रोबॉट्स की रेस

5. लाइन फॉलोअर: एक अखाड़े के पार तय रूट से सबसे जल्दी निकलने वाले रोबॉट का मुकाबला

6. ऐरो मॉडलिंग:खुली जगह में दिखाने होंगे हवाई करतब

7. फास्ट एंड फ्यूरियस: नाइट्रो पावर्ड कारें 100 किमी. प्रति घंटा की स्पीड से भी तेज दौड़ेंगी

8. प्रोजेक्ट मेनिया:इंडस्ट्री से आए एक्सपर्ट्स को स्टूडेंट्स दिखाएंगे अपनी इनोवेशन

मैगनेट - मैनेजमेंट फेस्ट

1. फैशनिस्ता: फॉर्मल वियर के महत्व पर जोर देते हुए

2. बिज़ क्विज़: बिजनेस नॉलेज का आंकलन

3. हेड स्क्रैच: बिजनेस केस स्टडी विश्लेषण

4. बिज़ क्राफ्ट: बिजनेस प्लैन बनाना

5. ऐड-मैड: एडवर्टाइजमेंट की दुनिया का क्रेजी शो

6. टी-शर्ट पेंटिंग: एक थीम पर बेस्ड कोई संदेश देते हुए पार्टनर की टी-शर्ट पेंट करना

7. फेस-पेंटिंग:एक थीम पर बेस्ड कोई संदेश देते हुए पार्टनर काचेहरा पेंट करना

8. ग्रैफिटी: दीवारों को शब्दों, तस्वीरों या संदेशों से रंगना

9. ट्रेज़र हंट: सुरागों का पीछा करते हुए किसी चीज की तलाश करना

एग्जिबीशन

1. बिज़ शो

2. ऑटो एक्स्पो

3. एग्री एक्स्पो

4. बुक फेयर

5. सोलो वेस्टर्न डांस

6. बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट

7. साइंस मेनिया

प्रोग्राम

30 जनवरी, 2014: उद्घाटन समारोह

चीफ गेस्ट: स. सुरजीत सिंह रखड़ा, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री, पंजाब सरकार

संचालक: स. दरहन सिंह कोटफट्टा, एमएलए, रूरल, बठिंडा

31 जनवरी, 2014: विदाई समारोह

पुरस्कार वितरण: स. सुखबीर सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री, पंजाबसरकार

संचालक: स. सिकंदर सिंह मलूका, कैबिनेट मंत्री, एजुकेशन, हायर एजुकेशन एंड लैंग्वेजेस

 

Tags: Education

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD