Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू अली फजल ने 'कंधार' के सेट से जेरार्ड बटलर के साथ तस्वीरें की शेयर नया संसद भवन विवाद: अखिलेश यादव बोले, 'भाजपा ने मान लिया अब सत्ता सौंपने का समय आ गया' कार्तिक-कियारा स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी, 29 जून को होगी रिलीज कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी से मिले सिद्दारमैया मलेशिया मास्टर्स : पीवी सिंधु, प्रणय सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टर में बाहर कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करना दिग्विजय की पुरानी आदत : ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

पर्चा दर्ज होने पर तुरंत मिलेगी शिकायतकर्ता को एस.एम.एस के द्वारा सूचना- डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा

पंजाब पुलिस द्वारा नागरिकों की सेवा के लिए एस.एम.एस. अलर्ट सेवा की शुरूआत

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jul 2018

पंजाब पुलिस द्वारा ई -इनीशिएटिव प्रोग्राम के अंतर्गत राज्य के निवासियों को बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से एक निवेकली पहल करते हुए डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा ने क्रायम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नैटवर्क और प्रणाली (सी.सी.टी.एन.एस.) पर आधारित शिकायतकत्र्ताओं के लिए एस.एम.एस. अलर्ट सेवा की शुरुआत की जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और कुशलता लाई जा सके। पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में एस.एम.एस. सेवा को लांच करते हुए अरोड़ा ने कहा कि अब शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाई एफ.आई.आर. और उस शिकायत की जांच कर रहे अधिकारी संबंधी उसे अपने मोबायल फ़ोन पर ही एस.एम.एस. संदेश पहुँच जायेगा। इस संबंधी और अधिक ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब नागरिक अपनी एफ.आई.आर. की नकल पंजाब पुलिस की वैबसाईट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। डी.जी.पी. ने कहा कि दोषी को गिरफ़्तार करने, जांच अधिकारी बदलने और अदालत में चालान जमा करवाने, या अंतिम रिपोर्ट की स्थिति संबधी एस.एम.एस. के द्वारा संदेश चला जायेगा। उन्होंने बताया कि जो भी नागरिक इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वह एफ.आई.आर. दर्ज करवाते समय अपना मोबाईल नंबर ज़रूर अपडेट करें। इस मौके पर उपस्थित उच्च पुलिस अधिकारियों में डी.जी.पी, आई.टी. एंड टी वी.के. भावड़ा, डी.जी.पी., कानून और व्यवस्था एच.एस.ढिल्लों, डी.जी.पी., ख़ुफिय़ा दिनकर गुप्ता, डी.जी.पी., प्रशासन एम.के तिवाड़ी, डायरैक्टर ब्यूरो ऑफ इंवैस्टीगेशन प्रबोध कुमार, समूह ए.डी.जी.पी. और आई आई.टी. एंड टी विंग के उच्च अधिकारी और टी.सी.एस.लिम. के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

 

Tags: Suresh Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD