Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

महिला सशक्तिकरण केवल राष्ट्र का लक्ष्य नहीं बल्कि वैश्विक एजेंडा भी है : एम वेंकैया नायडू

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jul 2018

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि समग्र, समान और सतत् विकास के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी है। श्री नायडू आज यहां महिला सशक्तिकरण : उद्यमिता, नवाचार और सतत विकास को प्रोत्साहन विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल राष्ट्र का लक्ष्य नहीं है बल्कि वैश्विक एजेंडा भी है। सम्मेलन का आयोजन नीति आयोग और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ओर से किया गया था। इस अवसर पर पुद्दुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी दिल्ली विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रोफेसर योगेश त्यागी और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ कांत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।उपराष्ट्रपति ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि सही अवसर और अनुकूल माहौल मिलने पर महिलाओं ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए उन्हें बिना किसी बाधा के अनुकूल अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए ताकि समाज के फायदे के लिए उनकी क्षमता का बेहतर इस्‍तेमाल हो सके। श्री नायडू ने कहा कि राष्‍ट्रीय नीतियों के जरिए महिलाओं को सशक्‍त बनाने और लैंगिग समानता की दिशा में हुयी महत्‍वपूर्ण प्रगति के बावजूद उन्‍हें कयी तरह के भेदभाव और शोषण का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके लिए जगह सीमित रह जाती है। 

उन्होंने कहा कि सिनेमा जैसे जनसंपर्क के बड़े माध्यम को महिला सशक्तिकरण के लिए अहम भूमिका निभानी चाहिए। श्री नायडू ने कहा कि संपत्ति के मामले में भी महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए।उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समान अवसर नहीं मिलने, श्रम बाजार में असमानता, बढ़ती यौन हिंसा के मामलों तथा घरेलू कार्यों का बोझ महिलाओं के विकास के रास्ते में बड़ी बाधाएं हैं। लैंगिक असमानता को महिला सशक्तिकरण और और उनके मुख्य धारा से जुड़ने की सबसे बड़ी रुकावट बताते हुए श्री नायडू ने कहा कि समय आ गया है कि लोगों को इस बारे में अपनी सोच बदलनी चाहिए और समाज में महिलाओं की भूमिका के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।उपराष्ट्रपति ने कहा की निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का न केवल महिलाओं के निजी जीवन पर बल्कि उनके परिवार और समाज पर भी बहुआयामी असर पड़ता है।बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं के शिक्षित होने से नवजात और शिशु मृत्यु दर में कमी होने के साथ ही पूरे परिवार के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उत्पादन वाली गतिविधियो में यदि महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर मिले तो कृषि उपज में वृद्धि होगी और कुपोषित लोगों की संख्या घटेगी।

 

Tags: Venkaiah Naidu , NITI Aayog

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD