Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में भाग लिया वीरेश शांडिल्य ने पंकज कपूर को विश्व हिन्दू तख्त का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त सांसद मनीष तिवारी ने किया खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में कोऑपरेटिव बैंक में लॉकर टूटने के मामले में अम्बाला एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए राजस्व अधिकारियों को व्यवहारिक बारिकियों से करवाया अवगत पुनर्वास केंद्र में भर्ती युवाओं को रेडक्रॉस द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा : कोमल मित्तल सांसद मनीष तिवारी ने किया खरड़ शहर का दौरा ग्रीन फील्ड हाईवे प्रोजेक्ट का मसला जल्द सुलझेगा : डॉ. एस.एस. आहलूवालिया 12 लाख की लागत से वार्ड 32 में होगा सीवेज समस्या का स्थायी समाधान : ब्रम शंकर जिम्पा टूरिज्म समिट महज एक दिखावा, मोहाली के मौजूदा टूरिस्ट पॉइंट्स को भी संभालने में सरकार नाकाम : संजीव वशिष्ट दशहरा कमेटी द्वारा श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा का किया आयोजन अमृतसर में बसे हिमाचलियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 21 हजार रुपए का अंशदान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण लिए प्रतिबद्ध : डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आदर्श वित्तीय प्रबंधन में नवीन प्रौद्योगिकी का समावेश आवश्यक : डॉ. अभिषेक जैन चितकारा यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नए बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से बढ़ेगी विकास की रफ्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चना स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक : सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा

 

राम नाथ कोविंद ने भारतीय लागत लेखाकार संस्थान के प्लैटिनम जयंती समारोहों का उद्घाटन किया

कहा लागत लेखाकारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उत्पादों एवं सेवाओं की प्रदायगी प्रतिस्पर्धी कीमत पर हो लेकिन गुणवत्ता से समझौता न हो

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jul 2018

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में भारतीय लागत लेखाकार संस्थान के प्लैटिनम जयंती समारोहों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लागत लेखाकार प्रक्रियाओं-विशेष रूप से विनिर्माण-एवं पूंजीगत उपयोग में दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे वैश्विक विनिर्माण और विकसित होता जाएगा और मेक इन इंडिया कार्यक्रम के साथ आने वाले दशक में भारत परिपक्व होता जाएगा, लागत लेखाकार की भूमिका भी पहले से और अधिक बड़ी होती जाएगी। महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि लागत लेखाकारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उत्पादों एवं सेवाओं की प्रदायगी प्रतिस्पर्धी कीमत पर हो लेकिन गुणवत्ता से समझौता न हो। महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि लागत लेखाकारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उत्पादन में बेकार की गतिविधियां और लागत खत्म हो जाए। लागत लेखाकारों को प्रक्रियाओं में नवोन्मेषण तथा बेहतरी लाने में मदद करनी चाहिए और वैसी लागतों में कमी लानी चाहिए जिनसे बचा जा सकता है। महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे जैसे हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ती जाएगी, उन्हें उम्मीद है कि लागत लेखाकारों की मांग भी तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं मंत्रालय तथा केंद्र सरकार के विभाग भी व्ययों एवं लागतों को युक्तिसंगत बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

 

Tags: Ram Nath Kovind , PP Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD