Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी समझें अपनी जिम्मेदारी - किशोरी लाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग के साथ मुकम्मल करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

भाजपा की पाताल से भी गहरी जड़ों को हिलाना असंभव : अमित शाह

5 Dariya News

उज्जैन , 14 Jul 2018

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को यहां शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई और दावा किया कि भाजपा की जड़ें पाताल से भी गहरी हैं और उन्हें हिला पाना संभव नहीं है। शाह ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित में अनेक फैसले लिए हैं, हर वर्ग की खुशहाली के लिए कदम उठाए गए हैं, देश में 55 साल तक एक ही राज्य का कब्जा रहा है, जिसके चलते किसान हो या अन्य वर्ग को लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के राज्य के नेताओं को सपने में सरकार नजर आती है, मगर ऐसा होने वाला नहीं है। मध्य प्रदेश में धनपति नहीं, बल्कि किसान पुत्र शिवराज की सरकार बनने वाली है। इसी तरह केंद्र में फिर से मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।"शाह ने आगे कहा, "मोदी सरकार ने किसानों के हित में बड़े अहम फैसले लिए हैं। रबी और खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य को डेढ़ गुना (लागत पर 50 फीसदी लाभ) किया है, किसानों को खुशहाल बनाने की कोशिशें जारी हैं।"शाह ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा और कहा, "कमलनाथ, दिग्विजय और राजा (ज्योतिरादित्य सिंधिया) पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं, वे जनता को ये भी बताएं कि कांग्रेस के 10 साल के शासन काल में मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार से कितनी मदद मिली। कांग्रेस के काल में 13वें वित्त आयोग में जहां राज्य को 1,34,000 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं भाजपा के काल में राज्य को ढाई गुना 3,44,000 करोड़ रुपये दिए गए।"शाह ने कहा कि देश में भाजपा का लगातार जनाधार बढ़ रहा है, 19 राज्यों और देश के 70 फीसदी भूभाग में भाजपा की सरकारें हैं। 

मुाख्यमंत्री के तौर पर चौहान के कार्यो की सराहना करते हुए शाह ने कहा, "चौहान ने राज्य के हर वर्ग के लिए काम किया है। यही कारण है कि लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहने के बाद भी वह जनता के बीच अपनी सरकार का हिसाब देने जा रहे हैं। आने वाली सरकार भी उनके नेतृत्व में बनेगी।"शाह ने आह्वान किया, "राज्य में चौहान और केंद्र में मोदी की सरकार बनाएं, ताकि राज्य का विकास और तेजी से हो सके। इसके लिए जरूरी है कि विधानसभा में 200 से ज्यादा और लोकसभा की सभी सीटों पर जीत दिलाएं।"मुख्यमंत्री शिवराज ने सभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस तो एक परिवार की गुलाम पार्टी है। प्रदेश में भाजपा एकजुट है तो कांग्रेस कई धड़ों में बंटी है, उसका हाल ठीक वैसा ही है, इस दिल के टुकड़े हजार हुए, एक यहां गिरा, एक वहां गिरा। इस पार्टी में कोई ग्वालियर वाला है तो कोई छिंदवाड़ा वाला।उन्होंने आगे कहा कि वे जनता का आशीर्वाद लेने निकले हैं, उनकी सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदली है, कांग्रेस के काल में इस प्रदेश को बीमारू कहा जाता था, आज यह विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। शिवराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "इस दल का नेता कौन होगा यह किसी को नहीं पता, हमारे रथ पर टिप्पणी हो रही है, सवाल है कि कांग्रेस का रथ तो कमलनाथ बनवा देंगे, मगर उस पर बैठेगा कौन, यह भी तो बता दे कांग्रेस।"शिवराज ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि जब प्रदेश में 'मिस्टर बंटाढार' का राज्य था तो क्या हालत थी और आज क्या हाल है, यह भी कांग्रेस को बताना चाहिए।इससे पहले, अमित शाह और मुख्यमंत्री चौहान ने बाबा महाकाल के दरबार में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। 

 

Tags: Amit Shah , SHIVRAJ CHAUHAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD