Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2018

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के 24, तिलक मार्ग पर बने भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (एएसआई) के नए मुख्यालय- धरोहर भवन- का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा, संस्कृति सचिव राघवेन्द्र सिंह तथा एएसआई की महानिदेशक उषा शर्मा और संस्कृति मंत्रालय तथा एएसआई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण ने पिछले 150 वर्षों में महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने अपने इतिहास तथा अपने पुरातात्विक विरासत पर गर्व करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को स्थानीय इतिहास तथा अपने शहरों और क्षेत्रों के पुरातत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुरातत्व के पाठों को स्कूली सिलेबस का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने सुप्रशिक्षित स्थानीय पर्यटक गाइडों के महत्व की चर्चा की, जो इतिहास तथा क्षेत्र की विरासत के जानकार होते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपनी विरासत , अपने गौरव और विश्वास को दुनिया को दिखाना चाहिए।समारोह को संबोधित करते हुए संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने देश के 3686 स्मारकों की देखरेख करने तथा अफगानिस्तान, म्यांमार, कम्बोडिया जैसे विश्व के अन्य देशों में संरक्षण सेवाएं देने के लिए एएसआई के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि हमारे देश को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत मिली है और यह हमारी पहचान है तथा विश्व ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में संस्कृति मंत्रालय 2014 से मूर्त और अमूर्त दोनों सहित अनेक विरासत परिसंपत्तियों की विश्व यूनेस्को मान्यता प्राप्त करने में सफल रहा है। संस्कृति मंत्री ने बताया कि विदेशों से 40 पुरातन कृतियां वापस मंगाई गई है तथा 8 से 9 और पुरातन कृतियों को वापस लाने के प्रयास जारी है।एएसआई के नए मुख्यालय भवन में आत्याधुनिक सुविधाएं है। इनमें ऊर्जा सक्षम प्रकाश व्यवस्था और जल संचयन व्यवस्था शामिल हैं। नए मुख्यालय भवन में केन्द्रीय पुरातत्त्व पुस्तकालय है, जिसमें लगभग 1.5 लाख पुस्तकें और पत्रिकाएं हैं। पुस्तकालय अनूठा और पुरातत्त्व, धर्म तथा भारत की सांस्कृतिक परिदृश्य पर शोध करने वालों के लिए समृद्ध भंडार है।पुस्तकालय में पुरातत्त्व से संबंधित प्रमाणिक रिकॉर्ड हैं। इन रिकॉर्डों में एएसआई रिपोर्टे, एलेक्जेंडर कनिंघम (एएसआई के संस्थापक), जॉन मार्शल की डायरी आदि है, जो पूरी दुनिया में शोधकर्ताओं के लिए महान स्रोत है। पुस्तकालय में धार्मिक पुस्तकों का मौलिक संग्रह संकलन है और इसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत पर पुस्तके है ऐसी पुस्तकों में हिन्दू, मनु स्मृति, कौटिल्य का अर्थशास्त्र शामिल है, जो शोधकर्ताओँ की मांग है। पुस्तकालय में कलहन की राजतरंगिनी, कश्मीर पर संकलन और गुजरात का इतिहास है। खरसोती, ब्रहामी लिपियों में अद्भुत पुस्तके है। शोधकर्ताओं के लिए तिब्बती पाण्डुलिपियां (अद्भुत) है।

 

Tags: Narendra Modi , Dr. Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD