Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

भारत को अपनी विरासत का प्रदर्शन गर्व से करना चाहिए : नरेंद्र मोदी

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत को विश्व के सामने गर्व और आत्मविश्वास के साथ अपनी महान विरासत का प्रदर्शन करना चाहिए। मोदी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मुख्यालय की नई इमारत धरोहर भवन का उद्घाटन करते समय यह बात कही। देश के इतिहास और पुरातात्विक विरासत पर लोगों के गर्व करने की जरूरत पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि हर किसी को स्थानीय इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि एएसआई ने पिछले 150 सालों में महत्वपूर्ण काम किया है। पुरातत्वविदों द्वारा प्रत्येक पुरातात्विक खोज के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की गई जो कि अपने आप में एक कहानी है। उन्होंने कुशल रूप से प्रशिक्षित स्थानीय पर्यटन गाइडों के बारे में भी बात की। ये गाइड अपने-अपने क्षेत्र की विरासत और इतिहास के भली भांति परिचित होते हैं। एएसआई का नया मुख्यालय ऊर्जा संरक्षण की प्रकाश व्यवस्था तथा बारिश के पानी का संग्रहण करने सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें एक केंद्रीय पुरातात्विक पुस्तकालय है जिसमें लगभग 1.5 लाख किताबें और पत्र-पत्रिकाएं हैं।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD