Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

एसवाईएल के निर्माण में देरी के लिए जितनी दोषी भाजपा है उतनी ही कसूरवार कांग्रेस भी है : अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दादरी , 06 Jul 2018

एसवाईएल के निर्माण में देरी के लिए जितनी दोषी भाजपा है उतनी ही कसूरवार कांग्रेस भी है। यह बात नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने दादरी में हो रहे ‘जेल भरो आंदोलन’ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आने के 20 महीन बाद भी भाजपा ने प्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली एसवाईएल नहर निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की। आज केंद्र और राज्य में जैसे भाजपा की सरकार है इससे पहले वैसे ही कांग्रेस की हुआ करती थी लेकिन देश व प्रदेश में इन दलों की सरकारें होने के बावजूद भी सरकारें नहर निर्माण को लेकर पंजाब सरकार पर दबाव नहीं बना पाई।इनेलो नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दस साल के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने केंद्र व राज्य को दोनों हाथों से लूटा है। कांग्रेस से तंग आकर लोग अपनी सरकार चुनना चाहते थे लेकिन तीसरे मोर्चे का गठन न होने के कारण भाजपा को चुनना देश व प्रदेशवासियों की मजबूरी थी। लेकिन अब तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है और लोगों ने मन बना लिया है कि जिस तरह कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था उसी तरह भाजपा को भी सरकार से बाहर करने का काम करेंगे। भाजपा ने जनता की अनदेखी की है और जनता की अनदेखी करने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।नेता विपक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा जनता को मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल कभी स्वच्छ भारत अभियान तो कभी गाय और गीता के नाम पर लोगों का रोजगार व विकास आदि के विषयों से ध्यान भटकाने का काम किया है। नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हरियाणा को तीन बार आग के हवाले कर दिया। जहां सरकार ने प्रदेश में कायम भाईचारे को 35 जात, 36 जात में बांटने का काम किया। वहीं कांग्रेस ने अपना राजनैतिक हित साधने के लिए जाट आंदोलन के दौरान हिंसा भडक़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि इनेलो के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने प्रदेश में आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती को पूरा साल सद्भावना जयंती के रूप मनाने का काम किया। और हर गांव हर घर में जाकर आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

इनेलो नेता ने याद दिलाया कि खट्टर सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में नहर निर्माण की बात कही थी लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद केवल इस नहर निर्माण को कैसे रोका जाए, इस बात को लेकर साजिश रचने का काम किया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता को कभी 15 लाख देने की बात कही तो कभी दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की। वहीं प्रदेश सरकार ने 24 घंटे बिजली, स्वामी नाथन आयोग की पूरी रिपोर्ट लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और पक्के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने का वादा किया था जो केवल चुनावी घोषणा बनकर रह गया। इनेलो नेता ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों व छोटे दुकानदारों का ऋण माफ किया जाएगा। किसानों को फसल का सही मूल्य मिले उसके लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे। साथ ही हर परिवार में से एक युवा को सरकारी नौकरी व रोजगार, गरीब की बेटी की शादी में 5 लाख रुपए की कन्यादान राशि दी जाएगी। वहीं बुजुर्गों को एकमुश्त 2500 रुपए पैंशन मिला करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश में बिजली बिल आधे किए जाएंगे।इस मौके पर बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि लोगों की इतनी बड़ी संख्या में हाजिरी स्पष्ट करती है कि जनता ने व्यवस्था परिवर्तन का भी निश्चय कर लिया है और आप देश और प्रदेश में भाजपा को उखाड़ फैंकने का काम करेंगे। उन्होने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एससी-एसटी एक्ट को भाजपा ने कमजोर करने का काम किया है और संविधान को खतरे में डाल दिया है।एसवाईएल, मेवात कैनाल व दादूपुर-नलवी के निर्माण के लिए हो रहे इस जलयुद्ध संघर्ष में गिरफ्तारी देने वालों में मुख्यत: अभय सिंह चौटाला, इनलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, इनेलो विधायक राजदीप फोगाट सहित 16,300 गठबंधन नेता व कार्यकर्ता थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD